27.4 C
Dehradun
Friday, July 31, 2026


spot_img

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 4 लोगों की मौत, 4 घायल

हरिद्वार। जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग बाराती थे और मेरठ से रुड़की आ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली-हरिद्वार हाईवे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार जैसे ही मंगलौर गुड़ मंडी के पास देवबंद तिराहे पर पहुंची तो वह हाइवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसा होते ही कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उधर घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों कार से बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई।
चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों में सूजल पुत्र सतीश निवासी अख्तियारपुर दौराला मेरठ, सोनू पुत्र मुकेश निवासी शाहपुर मेरठ, वंश पुत्र अमित निवासी अख्तियारपुर दौराला मेरठ, वहीं चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि कार में उत्तर प्रदेश, मेरठ क्षेत्र के दौराला के लोग सवार थे और सभी लोग बाराती थे। बारात रुड़की के चंद्रपुरी मोहल्ले में आ रही थी। अन्य बारातियों ने बताया कि सभी अलग-अलग गाड़ियों में मेरठ से रुड़की जा रहे थे। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मौके पर दो लोगों की मौत हुई है और दो घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी लोग मेरठ से बारात में रुड़की आ रहे थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्‍काल समाधान...

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्‍यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्‍य...

राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...

0
नई दिल्ली।  दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...

संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...

पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...