40.3 C
Dehradun
Monday, May 18, 2026


spot_img

स्पीकर ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी और आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आपके अनुभव का लाभ केदारनाथ विधानसभा सहित विधानसभा  सत्र के अवसर पर जनता से जुड़े विषयों पर भी मिलेगा। शपथ समारोह में उपस्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को बधाई देते हुए उन्हें राज्य के विकास में योगदान देने की शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने विश्वास व्यक्त किया कि वे विधानसभा में जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगी और प्रदेश के समग्र विकास हेतु प्रयासरत रहेंगी। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के  वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, कैन्ट विधायक  सविता कपूर, रानीखेत विधायक  प्रमोद नैनवाल ,विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष महावीर पंवार दाईत्वधारी चण्डी प्रसाद भटृ, विश्वास डाबर डा० देवेन्द्र भसीन दान सिंह बिष्ट मधू भट्ट विनोद उनियाल सहित अनेक समर्थक एवं विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी को...

0
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से बेंगलुरु और मुंबई के बीच नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 मई को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 मई को वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि...

भारतीय नौसेना ने भोपाल के अपर लेक में अपने प्रमुख नौसेना नौकायन केंद्र का...

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने भोपाल के अपर लेक में अपने प्रमुख नौसेना नौकायन केंद्र का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस...

सेवा भारती के सेवा कार्यों से बदल रहा समाज का दृष्टिकोणः डॉ. शैलेन्द्र

0
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि समाज के उपेक्षित, वंचित और अभावग्रस्त वर्गों के उत्थान के...

सीएम धामी ने सिसौना नदी पर 150 मीटर स्पान सीसी पुल का शिलान्यास किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सितारगंज के शक्तिफार्म को सिडकुल क्षेत्र से जोड़ने हेतु सिसौना नदी पर लगभग 11 करोड़ 41...