देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में की गई घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा पिथौरागढ मे इमला से इमलाधुरा तक संपर्क मार्ग के क्रियान्वयन हेतु चालू वित्तीय वर्ष में 56 लाख 03 हजार, विधानसभा क्षेत्र धारचूला में दाखिम से धामी गांव ट्रेक रूट निर्माण, कोटा मेला स्थल विकास कार्य निर्माण, पी.डब्लू.डी. रोड चौडा शहीद स्मारक तक ट्रैक रूट का निर्माण हेतु 60 लाख, विधानसभा क्षेत्र धारचूला में ही प्राथमिक विद्यालय बोथी से चुलकोट धार तक खड़ंजा मार्ग बनाये जाने हेतु 41 लाख 04 हजार तथा तहसील कनालीछीना, ग्राम टुण्डी में जन मिलन केन्द्र की स्थापना हेतु 10 लाख 53 हजार धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में चिल्ठा माता मंदिर सूपी में टीनशैड मिर्माण, तप्त कुण्ड मंदिर सलिंग में टीनशैड निर्माण, कालिका माता मंदिर चौडास्थल में टीनशैड व सुरक्षा दीवार निर्माण, नौलिंग मंदिर फरसाली में टीनशैड निर्माण, मॉ भगवती मंदिर, कर्मी में टीन शैड व सुरक्षा दीवार निर्माण किये जाने हेतु 50 लाख 09 हजार धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। पंचम राज्य वित्त आयोग उत्तराखण्ड की संस्तुतियों पर त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के अन्तर्गत समस्त जिला पंचायतों को मुख्यमंत्री के अनुमोदन के उपरान्त चतुर्थ त्रैमासिक किश्त 77 करोड 50 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है।
सीएम ने विभिन्न योजनाओं को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी
Latest Articles
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन से मुलाकात की।सोशल मीडिया पोस्ट में...
भारत और जर्मनी ने निवेश, व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज जर्मनी के वरिष्ठ नेताओं और नीति-निर्माताओं के साथ भारत-जर्मनी आर्थिक सहयोग को मजबूत...
भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में...
नई दिल्ली। भारत को अप्रैल 2028 तक कॉमन क्राइटेरिया डेवलपमेंट बोर्ड – सीसीडीबी के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और...
आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षितों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर रोजगार मेले...
देहरादून। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने...
जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा
देहरादून। जनगणना के राष्ट्रीय अभियान में उत्तराखंड की जोशीली भागीदारी सामने आ रही है। मकानों के सूचीकरण और आवास जनगणना का कार्य तेजी से...

















