15.7 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा हल्द्वानी से रवाना की गयी

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों की ऊर्जा और उमंग से देवभूमि को प्रकाशित करने के लिए खेल मशाल तेजस्विनी गुरुवार को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम से 3823 किलोमीटर की यात्रा पर रवाना हुई। तेजस्विनी को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
गौलापार के बैडमिंटन काम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों से इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज से राष्ट्रीय खेलों के औपचारिक आयोजन शुरू हो रहे हैं और खिलाड़ियों को जीत के अपने संकल्प को इतना मजबूत करना होगा कि वह शिखर तक पहुंच सकें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप इन खेलों में इतिहास बदल दीजिए, हमें टाप 5 में आना है । उन्होंने कहा कि अगर आप ऐसा कर सके तो आप आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बन जाएंगे, आपकी देखादेखी प्रदेश में हजारों खिलाड़ियों की फौज तैयार होगी । खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने खेल को कैरियर बनाने के लिए युवाओं के खातिर सारे रास्ते खोल दिए हैं। खेल मंत्री  ने कहा कि सरकार की योजनाएं न सिर्फ खिलाड़ियों को तैयार करने में बचपन से उनकी मदद कर रही है बल्कि पदक जीतने पर अब उनका करियर बनाने की गारंटी भी सरकार की है । अगले 33 दिन खेल मशाल तेजस्विनी 3823 किलोमीटर का सफर करते हुए प्रदेश के सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी और खेल उद्घाटन की पूर्व संध्या पर देहरादून पहुंचेगी । इस अवसर पर लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गौलापार को खेल विश्वविद्यालय के रूप में बहुत बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है,और अब गौलापार खिलाड़ियों का नया तीर्थ बनकर उभरेगा। खेल विश्वविद्यालय में सिर्फ खिलाड़ियों का हुनर तराशनेमें मदद करेगा बल्कि उनके करियर को भी संवारेगा। कार्यक्रम से पहले खेल मंत्री रेखा आर्या काम्प्लेक्स में मौजूद खिलाड़ियों से मिलने उनके बीच पहुंची। खेल मंत्री उपरी मंजिल पर बने दर्शक दीर्घा में एक-एक पंक्ति में जाकर खिलाड़ी से मिली और उनसे हाथ मिलाया।  बच्चों और खिलाड़ियों ने खेल शुभंकर मौली और खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ जमकर सेल्फियां ली।
खुद राफ्टिंग कर लिया सुविधाओं का जायजाः इससे पहले गुरुवार सुबह खेल मंत्री रेखा आर्या टनकपुर में मां पूर्णागिरि चरण मंदिर के पास उस जगह पहुंची जहां से राफ्टिंग इवेंट की शुरुआत होनी है । उन्होंने खुद राफ्टिंग करके वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। खेल मंत्री ने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन करके उस स्थान पर पहुंचने वाले रास्ते की तुरंत मरम्मत करने के निर्देश भी दिए । इसके अलावा खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को चकरपुर में मलखंब इवेंट के आयोजन स्थल पहुंच कर भी खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 17 व 18 फरवरी को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गांधीनगर...

सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में-चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के...

राज्य में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस (फेज 2) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों...

0
देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव...

टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिये प्रभावी कार्ययोजना...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने के लिये प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने के...

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेजः गढ़वाल आयुक्त ने स्टेकहोल्डर्स संग की अहम बैठक

0
देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने सोमवार को ट्रांजिट कैम्प,...