36.3 C
Dehradun
Tuesday, June 30, 2026


spot_img

पीएम मोदी ने की भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश से मुलाकात, विश्व शतरंज विजेता बनने पर बधाई दी

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश से मुलाकात की और उन्हें विश्व शतंरज चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए बधाई दी। इस दौरान गुकेश के माता-पिता भी मौजूद रहे। बता दें कि, इसी महीने गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 14वें और अंतिम दौर में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब अपने नाम किया था। लिरेन को हराकर वह सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बन गए। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने इतिहास रच दिया।
पीएम आवास में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा – शतरंज चैंपियन और भारत के गौरव डी गुकेश के साथ शानदार बातचीत हुई। मैं पिछले कुछ सालों से उनके साथ निकटता से बातचीत कर रहा हूं, और उनके बारे में जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है उनका दृढ़ संकल्प और समर्पण। उनका आत्मविश्वास वाकई प्रेरणादायक है। दरअसल, मुझे कुछ साल पहले उनका एक वीडियो याद है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनेंगे – एक भविष्यवाणी जो अब उनके अपने प्रयासों की बदौलत सच साबित हुई है।
इस दौरान पीएम मोदी ने गुकेश से माता-पिता से भी चर्चा की। उन्होंने कहा-हर एथलीट की सफलता में उसके माता-पिता की अहम भूमिका होती है। मैंने गुकेश के माता-पिता की सराहना की कि उन्होंने हर मुश्किल परिस्थिति में उसका साथ दिया। उनका समर्पण उन युवा उम्मीदवारों के अनगिनत माता-पिता को प्रेरित करेगा जो खेल को करियर के रूप में अपनाने का सपना देखते हैं। इस मुलाकात के दौरान गुकेश ने पीएम मोदी को खास तोहफा भी दिया। उन्होंने पीएम को शतरंज की बिसात भेंट की। पीएम ने आगे लिखा – मुझे गुकेश से उस खेल की असली शतरंज की बिसात पाकर भी बहुत खुशी हुई, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। शतरंज की बिसात, जिस पर उनके और डिंग लिरेन दोनों के हस्ताक्षर हैं, एक अनमोल स्मृति है।
6.5 अंको के साथ खेल की शुरुआत हुई थी। अंतिम मैच भी ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा था कि तभी लिरेन की एक गलती उनके लिए भारी पड़ गई और गुकेश को जीत दिला गई। भारतीय युवा स्टार ने लिरेन को 7.5-6-5 से हराकर विश्व खिताब अपने नाम किया। निर्णायक 14वीं बाजी ड्रॉ की ओर बढ़ रही थी। माना जा रहा था कि विश्व चैंपियन का फैसला टाईब्रेकर के जरिये होगा, लेकिन 55वीं चाल में लिरेन ने भारी भूल कर दी, जिसका गुकेश ने फायदा उठाकर जीत हासिल की। पूरे टूर्नामेंट में गुकेश की लिरेन पर काले मोहरों से यह पहली जीत थी। उन्होंने तीन बाजियों में जीत हासिल की, दो में हार मिली और नौ बाजियां ड्रॉ पर समाप्त हुईं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और प्रगति...

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में अलग-अलग समीक्षा बैठकों के दौरान झारखंड में 3 हजार 245...

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री और वितरण को नियंत्रित करने वाले अस्थायी...

0
नई दिल्ली। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री और वितरण को नियंत्रित करने वाले अस्थायी नियामक उपायों को वापस ले लिया है। पेट्रोलियम...

दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किए वीरता पुरस्कार

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे रक्षा अलंकरण समारोह में वीरता पुरस्कार प्रदान किए। एयर मार्शल तरुण चौधरी,...

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार का उत्तराखण्ड को...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत संचालित जलग्रहण विकास घटक 2.0 के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने...

पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
देहरादून। उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उत्तराखंड...