कंसास। मध्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में रविवार को बर्फबारी, हवा और गिरते तापमान के कारण यात्रा की स्थितियां खतरनाक हो गईं, क्योंकि सर्दियों के तूफान के कारण कुछ इलाकों में दशक की सबसे भारी बर्फबारी की संभावना है। कंसास व इंडियाना के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और हिमपात ने प्रमुख सड़कों को ढक दिया और वहां राज्य के नेशनल गार्ड को मोटर चालकों की मदद के लिए सक्रिय कर दिया गया।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सोमवार को कंसास और मिसौरी से न्यू जर्सी तक सर्दियों के तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम सेवा ने कहा कि क्षेत्र के उन स्थानों पर जहां सबसे अधिक बर्फबारी होती है, वहां एक दशक की सबसे भारी बर्फबारी हो सकती है। मिसौरी और अर्कांसस में गवर्नरों ने आपातकाल की घोषणा कर दी है।
लोगों को वाहन नहीं चलाने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले विर्जिनिया, कंसास, केंटुकी, मैरीलैंड व सेंट्रल इलिनोइस में भी आपातकाल की घोषणा की गई। रविवार को सेंट लुइस लैंबर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली लगभग 200 उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। बर्फबारी की वजह से कंसास सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शनिवार दोपहर संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया। इस कारण दर्जनों उड़ानें विलंबित हो गईं।
यूरोप खासकर ब्रिटेन और जर्मनी में भी भारी बर्फबारी और बर्फीली बारिश ने सामान्य जनजीवन में बाधा डाली। कई प्रमुख हवाई अड्डों को उड़ानें निलंबित करनी पड़ीं। इंग्लैंड के उत्तरी इलाके में 15 इंच तक बर्फबारी का अनुमान है। कई खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया है। लिवरपूल के जान लेनन एयरपोर्ट और मानचेस्टर एयरपोर्ट को अपने रनवे बंद करने पड़े, लेकिन रविवार सुबह उन्हें खोल दिया गया।
हालांकि लीड्स ब्रेडफोर्ड एयरपोर्ट को रविवार सुबह अपना रनवे बंद करना पड़ा। द एनवायरमेंट एजेंसी ने दक्षिणी इंग्लैंड में टाव नदी और एवन नदी पर बाढ़ की आठ चेतावनियां जारी की हैं। जर्मनी में फ्रेंकफर्ट एयरपोर्ट को निर्धारित 1,090 उड़ानों में से 120 उड़ानें निरस्त करनी पड़ी।
अमेरिका के कई राज्यों में इमरजेंसी की घोषणा, 10 साल में सबसे अधिक बर्फबारी; खतरनाक हुए हालात
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















