37.2 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़, छह लोगों की मौत की खबर; कई घायल

हैदराबाद।आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगदड़ वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट वितरण केंद्र के पास मची, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया या है। आज सुबह से करीब 4000 श्रद्धालु तिरुपति में विभिन्न टिकट केंद्रों पर वैकुंड द्वार दर्शन टिकट के लिए कतार में खड़े थे। यह घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टी पार्क में टोकन वितरण के लिए कतार में लगने की अनुमति दी गई।
मृतकों में एक की पहचान मल्लिका के रूप में हुई है। मल्लिका के पति ने बताया, जब मेरी पत्नी और अन्य लोग वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी भगदड़ मच गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। मैंने अपने सभी रिश्तेदारों को सूचित कर दिया है। वे यहां आ रहे हैं।
पीटीआई के मुताबिक, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (टीटीडी) के अध्यक्ष बीआर नायडू ने कहा कि ‘भगदड़ में छह लोगों के मारे जाने की खबर है।’ नायडू अभी एक आपात बैठक कर रहे हैं। बैठक के बाद वे मीडिया से बात करेंगे। एक दिन पहले टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे. श्यामला राव ने 10 से 19 जनवरी तक होने वाले वैकुंठ एकादशी और वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि श्रद्धालुओं को वैकुंठ द्वार के दर्शन कराना टीटीडी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राव ने कहा था कि टीटीडी ने इस दौरान सात लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की हैं। वैकुंठ द्वारा दस दिनों तक खुला रहेगा और व्यवस्था के विशेष प्रोटोकॉल होंगे, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन का अनुभव हो सके। 10 जनवरी को विशेष दर्शन सुबह 4.30 बजे शुरू होगा, इसके बाद सामान्य दर्शन सुबह आठ बजे होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री ने व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की।...

देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक

0
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...

हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं

0
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...