मेरठ: लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोइन उर्फ मोइनुद्दीन (52), पत्नी आसमां (45) और उनकी तीन बेटियों अस्सा (8), अजीजा (4) और अबीबा (1) की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे पड़ोसी इमरान उनके घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। एक बेड में दंपती और दूसरे बेड में तीनों बेटियों के शव मिले। जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक हत्यारों की तलाश की जा रही थी।
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मोइनुद्दीन डेढ़ महीने पहले परिवार के साथ सुहेल गार्डन में आए थे। 30 गज का मकान किराए पर लिया। मकान के बराबर में प्लॉट खरीदकर वो अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। दो दिन से निर्माणाधीन मकान पर मोइनुद्दीन और उसका परिवार नहीं दिखाई दे रहा था। आसपास के लोगों में परिवार के लापता होने की चर्चा बृहस्पतिवार को तेजी से चली।
इसके चलते ही रात में पड़ोसी मोइनुद्दीन के किराए वाले घर में घुसकर देखने लगा, जहां पर लहूलुहान हालत में दंपती और उनकी तीनों बेटियों के शव बेड के बॉक्स में पड़े थे। परिवार के पांच लोगों की हत्या का पता लगते ही आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। पुलिस में हड़कंप मचा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस अमला दौड़कर मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मकान को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी विपिन ताडा पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक छानबीन करते रहे।
मेरठ में दंपती और तीन बेटियों की गला काटकर हत्या
Latest Articles
इथेनॉल मिश्रण वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, इससे देश को आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में...
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पहल है, जिससे देश...
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त और घुमंतू जनजातियों के लिए शुरू कर रहा...
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए...
वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इंडोनेशिया के...
उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास आवश्यकताओं के प्रति केंद्र सरकार प्रतिबद्ध
देहरादून। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण तथा...
वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा...

















