25.8 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर ट्रंप को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रिय मित्र डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण पर बधाई। मैं एक बार फिर हमारे दोनों देशों के लाभ के लिए और दुनिया के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं। आपके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।
ट्रंप ने आज दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में कई पूर्व राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के जज, ट्रंप का पूरा कैबिनेट, उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ-साथ तमाम देशों के शीर्ष प्रमुख और कई टेक कंपनियों के दिग्गज भी मौजूद रहे। इससे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन और जिल बाइडन ने चाय के लिए व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का स्वागत किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 आवास, नवी मुंबई के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश की सरकारी संपत्तियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने...

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की, कार्यों को निर्धारित समयसीमा...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी...

नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों...

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...