31.4 C
Dehradun
Sunday, May 3, 2026


spot_img

राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र के छात्रों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में ‘‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’’ पर आए केंद्र शासित प्रदेश, लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने भेंट की। यह यात्रा भारतीय सेना के ‘‘ऑपरेशन सद्भावना’’ के तहत आयोजित की गई, जिसमें चांगथांग क्षेत्र के 2 शिक्षकों के साथ 20 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। पहली बार अपने क्षेत्र से बाहर निकले ये बच्चे नई दिल्ली, चंडीगढ़ और देहरादून स्थित विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को देश की संस्कृति, परंपराओं, तकनीकी और आर्थिक प्रगति का प्रत्यक्ष अनुभव कराना और उनके ज्ञान एवं करियर की संभावनाओं को विस्तार देना है।
भारतीय सेना की 14वीं कोर मुख्यालय के मेजर अंशुमन शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे इन बच्चों से राज्यपाल ने संवाद करते हुए उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य रखने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि सफलता के लिए कठोर परिश्रम, लगन और निष्ठा जरूरी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे भ्रमण के दौरान मिले अनुभवों को अपने जीवन में अपनाएं और जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उसमें विशेषज्ञता हासिल करें।
राज्यपाल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप हमेशा बड़ा लक्ष्य तय करें और उन्हें पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करें। आपकी यह यात्रा आपके जीवन में नए दृष्टिकोण और प्रेरणा लेकर आएगी। राज्यपाल ने भारतीय सेना और ‘‘ऑपरेशन सद्भावना’’ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपातकालीन संचार के लिए सेल प्रसारण प्रणाली का शुभारंभ...

0
नई दिल्ली। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत की आपातकालीन संचार प्रणालियों को सुदृढ़ करने और जन सुरक्षा ढांचे के विस्‍तार के लिए सेल...

डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोराम अनिया बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने डॉ० आर बालासुब्रमण्‍यम और डॉक्‍टर जोराम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्‍य नियुक्‍त किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय...

संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को भारत के लोक सेवा प्रसारक, प्रसार भारती का...

राज्यपाल ने एलबीएस अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों को...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में विभिन्न स्थलों का भ्रमण...

आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिला

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के...