28.5 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

देहरादून स्थित विधानसभा सचिवालय पूर्णतः ई-विधानसभा हुआ

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने शासकीय आवास, आर-1,यमुना कॉलोनी, देहरादून में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य ई-नेवा (National e-Vidhan Application) और आगामी पेपरलेस सत्र की तैयारियों से संबंधित विषयों पर चर्चा करना था।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आगामी बजट सत्र को लेकर देहरादून स्थित विधानसभा सचिवालय पूर्णतः ई-विधानसभा हो गया है। गैरसैंण विधानसभा भवन में अभी कार्य प्रगति पर है इन परिस्थितियों के मध्य नजर बजट सत्र को विधानसभा भवन देहरादून में कराने का आग्रह सरकार से कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि देहरादून विधानसभा सदन में ई-नेवा प्रणाली का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे यह डिजिटल प्रक्रिया के लिए पूरी तरह सक्षम हो गया है। वहीं, गैरसैण विधानसभा में ई-नेवा प्रणाली का कार्य प्रगति पर है। इस संदर्भ में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सरकार और माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया कि आगामी बजट सत्र देहरादून विधानसभा में आयोजित किया जाए ताकि सत्र की कार्यवाही ई-नेवा के माध्यम से सुचारु रूप से संचालित हो सके।
उन्होंने कहा कि पेपरलेस सत्र न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे विधानसभा की कार्यवाही अधिक प्रभावी और पारदर्शी होगी। ई-नेवा के माध्यम से विधायकों को डिजिटल रूप से सभी दस्तावेज और सत्र से संबंधित जानकारी सुलभ होगी, जिससे विधानसभा कार्यवाही अधिक दक्षता से संपन्न हो सकेगी। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विधानसभा अध्यक्ष ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उत्तराखंड विधानसभा डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और राज्य को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...