जालंधर (पंजाब): अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों से भरा एक और प्लेन शनिवार को अमृतसर पहुंच रहा है। प्लेन में 119 लोग होंगे। इनमें से 67 पंजाबी हैं। प्लेन के आने की सूचना के बाद से अमृतसर में खुफिया एजेंसियां चाैकन्नी हो गई हैं। पंजाब पुलिस के डीसीपी हरप्रीत सिंह मंढेर ने बताया कि सूचना मिली है कि शनिवार रात को एक जहाज अमृतसर में लैंड होगा। प्लेन रात दस बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
डिपोर्ट होने वाले लोगों में हरियाणा के 33, गुजरात के 8, यूपी के 3, महाराष्ट्र के 2, राजस्थान के 2 और हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक लोग हैं। इससे पहले पांच फरवरी को अमेरिका से 104 भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया था। डिपोर्ट किए गए भारतीयों में देश के छह राज्यों के लोग शामिल थे। इनमें हरियाणा के 34, गुजरात के 33 लोग और पंजाब के 30 लोग अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश के 2 और चंडीगढ़ के 2 लोग शामिल थे।
अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर शनिवार को अमृतसर पहुंच रहा जहाज
Latest Articles
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीस के ऐतिहासिक विला...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने फ्रांस के नीस में शिष्टमंडल स्तर की वार्ता की। दोनों पक्षों के...
वेव्स डॉक बाजार 19 देशों और 35 भाषाओं की 155 वैश्विक प्रविष्टियों में से...
देहरादून। नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएफडीसी) ने 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमआईएफएफ), 2026 के दौरान होने वाले वेव्स डॉक बाजार के दूसरे संस्करण...
यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि यूपीआई की पहल, यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव: वित्तमंत्री...
मोदी सरकार के 12 सालः वैश्विक संकटों के बीच खाद उत्पादन में भारत ने...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 सालों में देश के उर्वरक क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति आई है। रसायन...
पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, ऑडियो-वीडियो वायरल करने के हैं आरोप
देहरादून। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने उनकी गिरफ्तारी की...

















