हरियाणा: हरियाणा सरकार ने 10वीं व 12 की परीक्षा के दौरान केंद्रों से प्रश्न-पत्र आउट होने व नकल होने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इनमें चार डीएसपी और तीन एसएचओ शामिल हैं। इन सभी पर यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने पर की गई है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास भीड़ नहीं किए जाने के आदेश दिए गए थे, साथ ही केंद्रों के पास धारा 163 (पहले धारा 144) लागू थी। इसके बावजूद नकल करवाने वाले केंद्रों के भीतर तक पहुंच गए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के अलावा, चार परीक्षा निरीक्षक और प्राइवेट स्कूल की एक परीक्षा निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। साथ ही, सरकारी स्कूल के चारों परीक्षा निरीक्षक व दो सेंटर सुपरवाइजर को भी निलंबित किया गया है। वहीं, इन मामलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल करवाने व पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के आरोप में अब तक चार बाहरी व्यक्तियों और आठ विद्यार्थियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पेपर आउट होने के मामले की जांच जारी है।
सीएम ने सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिए कि परीक्षा केंद्र के समीप कोई भी व्यक्ति भटकना नहीं चाहिए। चाहे कोई भी व्यक्ति हो, वह परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। इस बारे में यदि कोई भी शिकायत शिकायत आती है तो संबंधित जिला प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार होगा। उल्लेखनीय है कि लगातार दो दिन से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पेपर आउट हो रहा है। अब सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है।
CM सैनी का एक्शन, चार DSP व 25 पुलिस अधिकारी निलंबित; पांच परीक्षा निरीक्षकों पर FIR
Latest Articles
ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते...
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 7 दिवसीय जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में सात दिवसीय...
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा
देहरादून। उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 के लाभ, उत्तराखंड के युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर मिलने शुरु हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड फिल्म...
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग...
सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता, रखरखाव और प्रगति...
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में अलग-अलग समीक्षा बैठकों के दौरान झारखंड में 3 हजार 245...
















