30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

दिल्ली में 2500 रुपये की सहायता राशि के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना को लेकर सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खातों में पैसे जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी। मनोज तिवारी ने रविवार को कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने की दिल्ली सरकार की योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है और इस योजना से लाखों गरीब महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक महीने के भीतर इस योजना के तहत चयनित महिलाओं के खातों में पैसे पहुंचने शुरू हो जाएंगे।
भाजपा सांसद ने कहा कि विधानसभा के विस्तारित सत्र से आम जनता को लाभ मिलेगा। हम चाहते हैं कि विपक्ष इसमें सहयोग करे, ताकि इस योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट भी चरणबद्ध तरीके से जनता के सामने पेश की जाएगी, ताकि हर पहलू को पूरी पारदर्शिता के साथ समझाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने गरीब महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सहायता देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत भाजपा के सभी नेताओं ने सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा करने का आश्वासन दिया है। हालांकि, नवगठित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी न मिलने पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...