नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार एक्शन में है। जहां इस मामले में अहम चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार 24 अप्रैल को एक सर्वदलीय बैठक बुलाया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार इस अहम बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पहलगाम हमले से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे हालिया सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस बैठक को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। इस हमले से पूरा देश गमगीन है। ऐसे में केंद्र सरकार लगातार रूप से आतंक पर शिकंजा कसने और इस हमले की जवाबी कार्रवाई के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है।
आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक हुए। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। मिस्री ने कहा कि आज शाम प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक हुई। विदेश सचिव ने आगे बताया कि सीसीएस को पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। कई अन्य लोग घायल हुए थे। सीसीएस ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद आज शाम प्रधानंत्री आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित कई शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए। यह बैठक ढाई घंटे तक चली।
केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल को बुलाई सर्वदलीय बैठक
Latest Articles
राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र...
आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के पुनर्वास के लिए स्माइल योजना की...
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कमजोर और वंचित वर्गों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास के लिए स्माइल योजना लागू कर रहा है।...
विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा, भारत-पनामा के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध...
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज़ की यात्रा से सभी...
पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कल...
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की...
एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति दी जायेगी, ताकि एनईपी के सभी प्रावधानों को शिक्षण संस्थानों में...

















