24.2 C
Dehradun
Saturday, May 2, 2026


spot_img

राजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस

देहरादून। राजभवन में सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सिक्किम के छात्रों ने सिक्किम राज्य की लोक कला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए पूरे उत्तराखण्ड की ओर से सभी सिक्किम वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा के दौरान सिक्किम में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप सिक्किम बेहद सुंदर लगता है जहां उन्होंने तीन साल बिताए हैं। उन्होंने कहा कि कंचनजंघा के सुन्दर पहाड़ों की तलहटी में बसे होने के साथ-साथ सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता अप्रतिम है। सिक्किम पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक खेती करने वाला राज्य है और पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।
राज्यपाल ने कहा कि भारत एक महान राष्ट्र है जो अपनी विविध संस्कृतियों और परंपराओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि विविधताओं में एकता ही हमारे देश की सबसे खूबसूरत विशेषता है। छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखें और एक प्रगतिशील एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दे ंगे।
राज्यपाल ने कहा कि अन्य राज्यों के स्थापना दिवस को हर राज्य में मनाए जाने से हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने के लिए सहायता प्रदान करेंगे। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत इन कार्यक्रमों से हमारी एकता और अखंडता को बल मिलता है। इस कार्यक्रम में वित्त नियंत्रक राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव एवं सिक्किमी स्टूडेंट्स सोनल गुरुंग, पंकज गोयल, मेनुका राय, कुरसोंग लेप्चा, पेमा रिनचेन भूटिया, नीलम छेत्री, मो. यासिर अहमद आदि उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल...

0
देहरादून। राष्ट्रीय स्तर पर आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार...

15 जून तक सीएम घोषणाओं के लंबित शासनादेश जारी करने के निर्देश

0
देहरादून। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया...

भूमि फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई, आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के...

0
देहरादून। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की उच्चस्तरीय बैठक...

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए...

0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और...

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें आगामी 15 जून 2026 से होंगी शुरू

0
नई दिल्ली। नोएडा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन की शुरुआत करने की घोषणा की। इससे...