नई दिल्ली: बंगलूरू भगदड़ मामले में आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फ्रेंचाइजी का एक सोशल मीडिया पोस्ट उनके लिए मुसीबत बन सकता है, जिसमें आरसीबी ने प्रशंसकों को विजय यात्रा के लिए न्योता दिया था और फ्री पास का भी जिक्र किया था। आरसीबी के खिलाफ पहले ही कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसमें डीएनए (इवेंट मैनेजमेंट कंपनी) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की प्रशासनिक समिति और अन्य के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2025 की खिताबी जीत का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पहुंचे प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। अब सोशल मीडिया पर आरसीबी का वह पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है जिसमें फ्रेंचाइजी की तरफ से प्रशंसकों को विजय यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया था। चार जून यानी बुधवार को आरसीबी ने ‘एक्स’ पर विक्ट्री परेड या विजय यात्रा के आयोजन का एलान किया था।
इस पोस्ट में लिखा है- ‘आरसीबी विजय परेड: आज शाम 5 बजे। विजय परेड के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न मनाया जाएगा। हम सभी प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि सभी लोग शांतिपूर्वक रोड शो का आनंद ले सकें।’ इसमें आगे लिखा है- ‘http://shop.royalchallengers.com पर निःशुल्क पास (सीमित प्रवेश) उपलब्ध हैं।’
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना पर आईपीएल 2025 की विजेता आरसीबी ने बुधवार को दुख जताया था और पोस्ट जारी किया था। फ्रेंचाइजी ने लिखा- ‘हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं, जिसमें टीम के आज दोपहर आगमन की प्रत्याशा में पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई है। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आरसीबी लोगों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है। स्थिति से अवगत होने के बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से सुरक्षित रहने का आग्रह करते हैं।’
भगदड़ मामले में बढ़ेगी RCB की मुश्किल, विजय यात्रा के लिए फैंस को दिया न्योता
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















