31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

छह दिन में एअर इंडिया की 83 उड़ानें रद्द, बोइंग 787 सबसे ज्यादा प्रभावित

नई दिल्ली: देश की प्रमुख विमानन कंपनी एअर इंडिया को बीते कुछ दिनों में बड़ा झटका लगा है। 12 जून से 17 जून 2025 की शाम छह बजे तक एअर इंडिया की कुल 83 वाइड-बॉडी उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। इनमें से सबसे अधिक 66 उड़ानें बोइंग 787 विमानों की थीं। यह जानकारी भारत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को दी। हाल ही में एअर इंडिया से जुड़ी एक बड़ी विमान दुर्घटना के बाद डीजीसीए ने एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों की सुरक्षा और संचालन की गहराई से समीक्षा शुरू कर दी है।
मामले में डीजीसीए ने कहा है कि वे दोनों एयरलाइनों के तकनीकी संचालन, सुरक्षा प्रोटोकॉल और उड़ान कार्यक्रम की विस्तार से जांच कर रहे हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। एअर इंडिया के बेड़े में कई वाइड-बॉडी विमान शामिल हैं, जो आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ान भरते हैं। बोइंग 787, जिसे ‘ड्रीमलाइनर’ भी कहा जाता है, इनमें प्रमुख है और लंबी दूरी की यात्रा के लिए इस्तेमाल होता है। हाल ही में अहमदाबाद में एअर इंडिया की एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की घातक दुर्घटना के बाद यात्रियों के मन में सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे। इसी के चलते डीजीसीए ने एअर इंडिया की बोइंग 787 बेड़े की सघन जांच और निगरानी शुरू की। डीजीसीए ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, ‘हाल में एअर इंडिया की बोइंग 787 विमानों पर की गई निगरानी के दौरान कोई बड़ा सुरक्षा खतरा सामने नहीं आया। विमानों और उनके रखरखाव से जुड़ी प्रणालियां मौजूदा सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाई गईं।’ वर्तमान में एक बड़ा कारण ईरानी हवाई क्षेत्र का बंद होना है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के चलते कई एयरलाइनों को अपनी उड़ानों के रूट बदलने पड़े हैं। इससे उड़ानों में देरी, लंबी दूरी और ईंधन की अधिक खपत जैसी दिक्कतें आ रही हैं।
डीजीसीए ने एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संचालन की समीक्षा शुरू की है और कहा है कि एयरलाइंस को वैकल्पिक उड़ान मार्ग निर्धारण रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है, ताकि ईरानी हवाई क्षेत्र के बंद से होने वाली गड़बड़ियों को कम किया जा सके। एयरलाइनों को कहा गया है कि वे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों का पूरा ध्यान रखें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...