23.9 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को ईडी मामले में मिली बड़ी राहत

देहरादून। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हरक सिंह रावत को नैनीताल हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। खास बात ये है कि हरक सिंह रावत लगातार एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे थे और इसे कानूनी रूप से भी गलत ठहरा रहे थे। हालांकि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने सहसपुर जमीन मामले में उनके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया था। लेकिन इसके खिलाफ हरक सिंह ने नैनीताल हाईकोर्ट में एप्लिकेशन लगाकर इसकी वैधानिकता को चुनौती दी थी।
गौर हो कि हरक सिंह रावत की इस याचिका पर अब हाई कोर्ट ने निर्णय लेते हुए आरोप पत्र पर फिलहाल स्टे दे दिया है। हरक सिंह रावत के वकील हिमांशु पाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट में सहसपुर जमीन प्रकरण पर वैधानिक प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी, जिस पर अब नैनीताल हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है।
उधर इस मामले में हरक सिंह रावत ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है और वह माननीय न्यायालय का सम्मान करते हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि न्यायालय में सत्य की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि चार्टशीट पर स्टे का हाईकोर्ट का यह फैसला अभी सच्चाई की जीत का पहला कदम है और भविष्य में मामले पर उन्हें पूरी तरह से न्याय मिलने की उम्मीद है।
दरअसल, पिछले दिनों लंबी जांच के बाद एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने सहसपुर में जमीन खरीद प्रकरण को लेकर धर्म सिंह रावत समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। उसके बाद से ही हरक सिंह रावत सार्वजनिक रूप से इसका विरोध करते हुए दिखाई दिए थे और उन्होंने इस मामले में न्यायालय से न्याय मिलने की बात भी कही थी। उधर अब नैनीताल हाई कोर्ट से स्टे मिलने के बाद उन्होंने आगे भी न्याय की लड़ाई जारी रखने की बात कही है। 18 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और उनकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ विशेष कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद हरक सिंह रावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था। हरक सिंह रावत ने इस दौरान ईडी मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी दिन को रात और रात को दिन बताने में लगी हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...