24.2 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, कोटद्वार क्षेत्र की तीन प्रमुख परियोजनाओं को लेकर रखी मांग

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से जुड़े तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों कृ
लालढांग-चिल्लरखाल रोड, जंगल सफारी, पक्षी अभ्यारण्य पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु मांग पत्र सौंपा। ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि प्रस्तावित जंगल सफारी और पक्षी अभ्यारण्य कोटद्वार के समृद्ध वन क्षेत्र, जैव विविधता और प्राकृतिक संपदा को एक नई पहचान देने की दिशा में अहम कदम होगा। यहां पाई जाने वाली विभिन्न पक्षी और वन्यजीव प्रजातियाँ देशभर के प्रकृति प्रेमियों, पक्षी विशेषज्ञों और साहसिक पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। साथ ही, इससे स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और पर्यटन आधारित अवसरों का भी विस्तार होगा।
इसके अतिरिक्त, लालढांग-चिल्लरखाल रोड को शीघ्र पूरा करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। यह सड़क कोटद्वारवासियों के लिए हरिद्वार और देहरादून जैसे प्रमुख शहरों तक आवागमन को सहज और सुगम बनाएगी, साथ ही क्षेत्रीय विकास को गति देगी। ऋतु खण्डूडी ने कहा कि कोटद्वार को आत्मनिर्भर, हरित और पर्यटक-अनुकूल क्षेत्र बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कार्य है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था और प्रकृति संरक्षण कृ दोनों को समान रूप से सशक्त करेगा। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने इन सभी प्रस्तावों की संभावनाओं को गंभीरता से स्वीकारते हुए इको-टूरिज्म को प्राथमिकता देने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...