24.2 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास

नई दिल्ली: 15 अगस्त 2025 से देशभर में एक नया फास्टैग वार्षिक पास शुरू होने जा रहा है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो नियमित रूप से नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करते हैं। इस नई स्कीम से जुड़े सभी नियम, कीमत, एक्टिवेशन प्रोसेस और सीमाओं की जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।
अगर आप भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) द्वारा संचालित भारत के विशाल नेशनल हाईवे नेटवर्क पर अक्सर यात्रा करते हैं, तो आपके टोल टैक्स भुगतान के तरीके में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। इस साल की शुरुआत में, एनएचएआई ने अक्सर राजमार्गों पर यात्रा करने वालों के लिए टोल भुगतान को आसान और किफायती बनाने के लिए एक नई टोल पास प्रणाली शुरू की थी। यह नई टोल पास प्रणाली अब 15 अगस्त से लागू हो रही है।
एनएचएआई द्वारा पेश किया गया FASTag (फास्टैग) वार्षिक पास की कीमत 3,000 रुपये रखी गई है और यह एक साल तक वैध रहेगा। यह पास खासतौर पर निजी कार, जीप और वैन जैसे नॉन-कमर्शियल (गैर-व्यावसायिक) वाहनों के लिए है। इस पास के जरिए या तो आप 200 बार मुफ्त यात्रा कर सकते हैं या फिर 1 साल की वैधता तक इसका फायदा उठा सकते हैं। जो पहले खत्म हो जाए, वही लागू होगा।फास्टैग वार्षिक पास को राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप या एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बहुत आसानी से एक्टिव किया जा सकता है। एक बार भुगतान और वाहन की पुष्टि हो जाने के बाद, पास 2 घंटे के भीतर एक्टिव हो जाता है। ध्यान रखें, यह पास केवल नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर मान्य होगा। राज्य हाईवे, राज्य द्वारा संचालित एक्सप्रेसवे और नगरपालिकाओं की सड़कों पर सामान्य टोल शुल्क देना पड़ेगा। क्योंकि वहां फास्टैग पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही काम करेगा।
जब 200 मुफ्त ट्रिप पूरी हो जाएंगी या एक साल की वैधता खत्म हो जाएगी (जो भी पहले हो), तब आपका फास्टैग फिर से सामान्य टोल टैग में बदल जाएगा। अगर आप दोबारा वार्षिक पास की सुविधा लेना चाहते हैं, तो आपको फिर से वही प्रक्रिया दोहरानी होगी। यानी एनएचएआई पोर्टल या एप से पास को फिर से एक्टिव करना होगा।
भुगतान सफल होने के बाद फास्टैग पर पास एक्टिव हो जाएगा और आपको एसएमएस या ईमेल के जरिए इसकी पुष्टि भी मिल जाएगी। गौरतलब है कि यह पास उसी फास्टैग और वाहन पर मान्य होगा जिस पर आपने इसे एक्टिव किया है। यह ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवस्थाना सुविधाओं के विकास, प्रारम्भिक व माध्यमिक विद्यालयों की आपदा के कारण क्षतिग्रस्त...

चारधाम यात्राः 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में मानसून की बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा...

फलोत्पादन को बढ़ावा देने के लिए इकोसिस्टम विकसित करना होगाः मुख्य सचिव

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सेब, कीवी, ड्रैगन फ्रूट आदि से उत्पादन सम्बन्धित योजनाओं को लेकर जिलाधिकारियों...

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...