24.5 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

सवाई माधोपुर में नाव पलटने से 10 डूबे, सात लापता; बाढ़ से निपटने कोटा पहुंची सेना

जयपुर: राजस्थान में भारी बारिश से कोटा और सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध में नाव पलटने से 10 लोग डूब गए, 7 लापता हैं। कोटा में सेना तैनात कर दी गई है, कई गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है। राजस्थान के कोटा और सवाई माधोपुर में जोरदार बारिश से बाढ़ आ गई है। कोटा में बचाव के लिए सेना को बुला लिया गया है। उधुर, सवाई माधोपुर में लोगों को बचाने के लिए गई एक नाव पानी में पलट गई। हादसे में नाव में सवार 10 लोग डूब गए, इनमें सात लोग लापता हैं। सवाई माधोपुर में रेलवे स्टेशन पर पटरियां पानी में डूब गई। जिससे पांच ट्रेन प्रभावित हुई हैं।
जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध में नाव डूब गई हैं। इसमें 10 लोग सवार थे। इनमें से 3 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लापता सात लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं, कोटा के सुल्तानपुर में 4-4 फीट तक पानी भर गया। लोग पानी में तैरते नजर आ रहे हैं। दीगोद में बाढ़ प्रभावित इलाके में सेना बुलाई गई है। बूंदी के कई गांवों का भी जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। बारिश के चलते बारां में शुक्रवार और शनिवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। झालावाड़, कोटा और बूंदी में भी शनिवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।
जोरदार बारिश के कारण सवाई माधोपुर में एक बार फिर से बाढ़ की स्थिति बनी है। पुराने शहर के पल्ली पार इलाके में घरों में पानी घुस गया। करीब 250 घर जलमग्न हो गए हैं। वहीं, नेशनल हाईवे-552 पर तेज बारिश के कारण पुलिया टूट गई। इससे ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया है।
बूंदी के कापरेन कस्बे में लगातार बारिश के चलते कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। कापरेन कस्बे के बीच से निकल रही पुलिया पर पानी की आवक होने से ग्रामीण इलाकों का संपर्क कट गया। शहर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पुलिया को पार कर रहे हैं। शिवनगर में भी बारिश के कारण घरों में पानी आ गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून की ट्रफ लाइन अब दक्षिण दिशा से शिफ्ट होकर अपनी नॉर्मल पोजिशन के नजदीक आ गई। शुक्रवार को ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा, दतिया (MP), सीधी (MP), रांची (झारखंड) होकर गुजर रही है। इस कारण प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया, जो अगले दो दिन और जारी रहने की संभावना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...