नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में मतपत्र की गोपनीयता भंग किए जाने के मामले में वीडियोग्राफर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तल्लीताल थाने में जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। एक अज्ञात व्यक्ति पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में मतदान दिन सदस्यों का अपहरण होने के बात पर हंगामा मचा हुआ है। मामले में तल्लीताल थाने में अब तक 6 मुकदमे दर्ज किए जाने के साथ ही एक आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है। यह मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा और तभी मतपत्र से छेड़छाड़ करने के आरोप भी लगे।
इस मामले में कोर्ट के निर्देशों पर अधिवक्ताओं के कमेटी ने मतपत्रों की गिनती समेत अन्य प्रक्रिया की वीडियों रिकार्डिंग की जांच भी की। जांच में मतपत्र पर किसी तरह की छेड़छाड़ के साक्ष्य नहीं मिले। हालांकि, इसी बीच सोशल और डिजिटल मीडिया में मतपत्र का फोटो वायरल होने लगा। जिससे चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार बेनी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तल्लीताल थाने में तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि चुनाव प्रक्रिया की वीडियों रिकार्डिंग के लिए मैमर्स 3 जी इलीट ग्रुप जयदेवपुर आरटीओ रोड हल्द्वानी को अधिकृत किया गया था। 14 व 15 अगस्त को प्रतिष्ठान की ओर से वीडियोग्राफी के लिए संजय सोनकर को भेजा गया था। संजय सोनकर ने निर्वाचन प्रक्रिया में प्रयुक्त मतपत्र का अवैध रूप से फोटो रिकार्ड कर अन्य व्यक्ति को साझा किया। मतपत्र को इंटरनेट के माध्यमों से वायरल कर अपराधिक कृत्य किया गया है। वायरल हो रहा मतपत्र वीडियोग्राफर की रिकार्डिंग का ही अंश है। एसपी जगदीश चंद्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय सोनकर व एक अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 174, 223, 61(2), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ई, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नैनीताल में मतपत्र मामले में मुकदमा, गोपनीयता भंग करने का आरोप
Latest Articles
लगभग 95 करोड़ भारतीयों वाली मतदाता सूची एक जीवंत दस्तावेज: मुख्य निर्वाचन आयुक्त
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव संविधान, चुनावी कानूनों और समय-समय पर आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जुलाई से मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में सचिव...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ और जलंधर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जलंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई का...
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश—आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य के सभी जनपदों से अतिवृष्टि, मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, डेंगू की रोकथाम तथा...

















