37.8 C
Dehradun
Saturday, June 27, 2026


spot_img

भारत के आमंत्रण पर न्यूयॉर्क में हुई ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक, पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा की

नई दिल्ली। आतंकवाद पर पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ के अनर्गल प्रलाप के कुछ ही घंटे बाद भारत ने न्यूयार्क में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की विशेष बैठक बुलाई। बैठक में आतंकवाद की समस्या पर प्रमुखता से चर्चा हुई और सभी सदस्य देशों ने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इन देशों ने हर तरह के आतंकवाद को एक सिरे से खारिज करते हुए इसके खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाने की बात कही है। ब्रिक्स देशों ने वैश्विक कारोबार को खतरे में डालने वाले प्रयासों और दबाव बनाने के लिए शुल्क लगाने की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता जताई है।
कई विशेषज्ञ भारत की तरफ से बुलाई गई इस विशेष बैठक को ट्रंप प्रशासन और पाकिस्तान की सरकार व सेना के बीच बढ़ रही नजदीकियों से जोड़कर देख रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर यह बैठक आगे कभी भी बुला सकते हैं, क्योंकि भारत एक वर्ष तक ब्रिक्स की अध्यक्षता करने वाला है। हालांकि, उन्होंने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक का समय इसके लिए चुना।

बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में ब्रिक्स ने आतंकवाद पर दोहरी नीति अपना रहे देशों पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे इसे खारिज करते हैं। उसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग की है और अपने दो सदस्यों भारत और ब्राजील के संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद में बड़ी भूमिका निभाने की इच्छा का समर्थन करने की बात कही है।
संयुक्त बयान में कई तरह से अमेरिका पर परोक्ष निशाना साधा गया है। इसमें हाल ही में कतर पर इजरायल के हमले की भी जोरदार निंदा की गई है। इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा गया है कि इससे क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय व्यापार में अस्थिरता को लेकर चिंता जताई गई है और इसके लिए शुल्कों में की जा रही अनाप-शनाप बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया गया है। इससे वैश्विक सप्लाई चेन में अनिश्चितता की बात भी कही गई है। सनद रहे कि अप्रैल, 2025 में ट्रंप प्रशासन ने भारत, चीन, ब्राजील समेत कई देशों पर मनमाने तरीके से कारोबारी शुल्क लगा दिया है। कुछ देशों ने अमेरिका की शर्तें मान ली हैं। भारत ने अभी तक नहीं मानी है।
ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि बहुदेशीय कारोबार व्यवस्था को लेकर खतरा उत्पन्न हो गया है। इस खतरे को देखते हुए ब्रिक्स के सभी देशों को एक साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। मौजूदा अस्थिर विश्व को ब्रिक्स की तरफ से शांति, वार्ता, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन का संदेश देना चाहिए। बढ़ते संरक्षणवाद, शुल्कों को लेकर अस्थिरता और गैर-शुल्क बाधाओं को स्थापित करने के दौर में ब्रिक्स को बहुपक्षीय कारोबारी व्यवस्था की सुरक्षा करनी चाहिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देशभर में ‘नशा मुक्त भारत सप्ताह’ की गतिविधियों में 1.31 करोड़ से अधिक नागरिकों...

0
हरिद्वार/देहरादून।  देश भर में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन शुक्रवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...

राज्य बनने के बाद पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात

0
देहरादून। राज्य निर्माण के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची हैं। पिथौरागढ़ जिले की तीन सहकारी समितियों ने राज्य सरकार...

चुनौतियों का समाधान खोजने में कृषि वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्णः शिवराज सिंह

0
पंतनगर/देहरादून। पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व सीएम धामी ने किया खेत बचाओ अभियान का...

0
रुद्रपुर/देहरादून। गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक रहेंगे सेशेल्स के राजकीय दौरे पर

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 27 से 29 तारीख तक सेशेल्स के राजकीय दौरे पर रहेंगे। वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस...