धमतरी: धमतरी जिले की सड़क फिर एक बार खून से लाल हो गई, जहां सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही मृतकों के गांव में मातम छा गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक किसी काम से बुलेट में धमतरी आए थे। काम के बाद तीनों वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान अंधेरा और बारिश भी हो रही थी। तभी कुकरेल में माकरदोना मोड़ के पास खड़ी ट्रेलर में जा घुसे।
घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बुलेट में सवार छत्तीसगढ़ सशस्त्र फोर्स (सीएएफ) के जवान डोमेश्वर नेताम 28 वर्ष पिता भुवनलाल, दिवस कोर्राम 35 वर्ष पिता श्रीराम कोर्राम दोनों निवासी बाजार कुर्रीडीह और कालेश्वर यादव 31 वर्ष पिता मदन लाल निवासी पीपरछेड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजन, रिश्तेदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस आगे के कार्रवाई में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: धमतरी में ट्रेलर से टकराई बुलेट, सीएएफ जवान समेत तीन की दर्दनाक मौत
Latest Articles
लंबे समय तक प्रमोशन न मिलने से टूट रहा CAPF के जवानों का हौसला’,...
नई दिल्ली: संसदीय समिति की ये रिपोर्ट सीएपीएफ के भीतर करियर विकास में आ रही बाधाओं को उजागर करती है। पदोन्नति में देरी और...
पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से की बात, होर्मुज से निर्बाध परिवहन पर...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की निंदा...
डीमैट खातों और म्यूचुअल फंड फोलियो के लिए नामांकन नियमों में प्रस्तावित परिवर्तनों पर...
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने डीमैट खातों और म्यूचुअल फंड फोलियो के लिए नामांकन नियमों में प्रस्तावित परिवर्तनों पर जनता की...
बच्चे को गोद लेने पर भी मिलेगा 12 सप्ताह का मातृत्व अवकाश: सर्वोच्च न्यायालय
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज उस कानून को रद्द कर दिया जिसमें कहा गया था कि तीन महीने से कम उम्र के बच्चे...
यूएसडीएमए की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी
देहरादून। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के तत्वावधान में श्रीलंका के 40 सिविल सेवा के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य...

















