रांची/ सारंडा: झारखंड के सारंडा जंगल से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के इंस्पेक्टर के.के. मिश्रा घायल हो गए। यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा इलाके की है।
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने दूसरी जगह एक पुलिया को भी विस्फोट से उड़ा दिया। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित रेनु ने की है। धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अभियान में जिला पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा दस्ते शामिल हैं। बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है ताकि इलाके में छिपे अन्य विस्फोटकों की जांच की जा सके। सुरक्षा बल लगातार इलाके की तलाशी ले रहे हैं और नक्सलियों के ठिकानों की तलाश जारी है।
सारंडा के जंगल में धमाका, नक्सलियों की कायराना हरकत से सीआरपीएफ इंस्पेक्टर घायल; सर्च ऑपरेशन जारी
Latest Articles
इथेनॉल मिश्रण वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, इससे देश को आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में...
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पहल है, जिससे देश...
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त और घुमंतू जनजातियों के लिए शुरू कर रहा...
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए...
वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इंडोनेशिया के...
उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास आवश्यकताओं के प्रति केंद्र सरकार प्रतिबद्ध
देहरादून। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण तथा...
वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा...

















