23.4 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

शेयर बाजार में एनआरआई लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर, सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडे का बयान

मुंबई: भारत में प्रतिभूति बाजार की नियामक संस्था सेबी के प्रमुख तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि भारतीय शेयर बाजार में अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) की सहभागिता बढ़ाने के लिए केवाईसी की प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाने पर उनका फोकस है। सेबी प्रमुख ने कहा कि देश में अभी भी शेयर बाजार को लेकर जागरुकता की कमी है।
मुंबई में बीएफएफ कैपिटल मार्केट कॉन्फ्लुएंस 2025 को संबोधित करते हुए तुहिन कांत पांडे ने कहा कि सेबी ने केवाईसी की प्रक्रिया को आसान बनाया है, लेकिन अनिवासी भारतीयों के लिए इसे और आसान बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘निवेशकों को जागरुक करने के लिहाज से हमने लंबा रास्ता तय किया है। हमने केवाईसी प्रक्रिया का आसान बनाया है और प्रक्रिया के पूरा होते ही लेन-देन की भी मंजूरी मिल जाती है, लेकिन अभी हमें इसे अनिवासी भारतीयों के लिए और आसान बनाने की जरूरत है ताकि अनिवासी भारतीयों की शेयर बाजार में सहभागिता को बढ़ाया जाए। यही हमारा फोकस है।’
सेबी प्रमुख ने कहा कि एक हालिया राष्ट्रव्यापी सर्वे से पता चला है कि 63 प्रतिशत लोग प्रतिभूति उत्पादों से वाकिफ हैं, लेकिन केवल 9.5 प्रतिशत ही सक्रिय तौर पर इसमें भाग लेते हैं। शहरी इलाकों में थोड़े ज्यादा 15 प्रतिशत लोग शेयर बाजार में सक्रिय हैं, वहीं ग्रामीण इलाकों में 6 प्रतिशत लोग ही शेयर बाजार में सक्रिय हैं। सर्वे में पता चला है कि 36 प्रतिशत निवेशक ही शेयर बाजार के बारे में ज्यादा या ठीक-ठाक जानकारी रखते हैं। इससे पता चलता है कि लोगों में जागरुकता की कमी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...