20.2 C
Dehradun
Monday, January 19, 2026


बिहार में 243 नवनिर्वाचित विधायकों में से 130 दागी, 90 फीसदी करोड़पति

नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सत्ता में आ चुकी है। राज्य 243 विधानसभा सीटों के विजयी उम्मीदवारों का विश्लेषण करने पर पता चला कि इनमें से 90 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। वहीं, इन नए विधायकों की औसत संपत्ति 9.02 करोड़ रुपये है।
बिहार विधानसभा चुनाव-205 में 243 विजयी उम्मीदवारों का विश्लेषण करने पर पता चला है कि इनमें से 130 (53 फीसदी) विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। जबकि 2020 के राज्य विधानसभा चुनाव में 241 उम्मीदवारों में से 163 (68 फीसदी) विधायकों ने आपराधिक मामले घोषित किए थे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के आंकड़ों से यह जानकारी निकलकर सामने आई है।
आइए अब पार्टीवार जानते हैं कि किस पार्टी के कितने विधायकों पर मामले दर्ज हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 89 विजयी विधायकों में से 54 (61फीसदी), जनता दल (यूनाइटेड) के 85 में से 31 (36 फीसदी), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 25 में से 18 (72 फीसदी), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19 में से 11 (58 फीसदी), कांग्रेस के छह में से चार (67 फीसदी), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के पांच में से पांच (100 फीसदी), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पांच में से एक (20 फीसदी), राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चार में से एक (25 फीसदी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) के दो में से दो (100 फीसदी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक में से एक (100 फीसदी), इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के एक में से एक (100 फीसदी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के एक में से एक (100 फीसदी) विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
243 विजयी उम्मीदवारों में से 218 (90 फीसदी) करोड़पति हैं। जबकि 2020 में 241 उम्मीदवारों में से 194 (81 फीसदी) करोड़पति थे। अब पार्टीवार जानते हैं कि किस पार्टी में कितने विधायक करोड़पति हैं। जदयू के 85 में से 78 (92 फीसदी), भाजपा के 89 में से 77 (87 फीसदी), राजद के 25 में से 24 (96 फीसदी), लोजपा (रामविलास) के 19 में से 16 (84 फीसदी), कांग्रेस के छह में से छह (100 फीसदी), एआईएमआईएम के पांच में से पांच (100 फीसदी), हम (एस) के पांच में से चार (80 फीसदी) करोड़पति विधायक हैं।
243 विजयी उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 2,192.93 करोड़ रुपए है। 2025 में बिहार विधानसभा के विधायकों की औसत संपत्ति 9.02 करोड़ रुपए है, जबकि 2020 में यह 4.32 करोड़ रुपए थी। अब जानते हैं सर्वाधिक संपत्ति वाले विजेता विधायक कौन-कौन हैं। मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय सबसे अमीर विधायक हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,70,81,95,842 रुपये (करीब 170 करोड़ रुपये) है। इसमें उनकी चल संपत्ति 1,34,74,842 रुपये है, वहीं अचल संपत्ति 1,69,47,21,000 रुपये है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पटना के मोकामा सीट से विधायक अनंत कुमार सिंह हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,00,61,73,708 रुपये (100 करोड़ से ज्यादा) है। तीसरे सबसे अमीर विधायक कुमार पुष्पंजय हैं। वह 94,53,02,587 रुपये (94 करोड़ से ज्यादा) की संपत्ति के मालिक हैं। वह शेखपुरा जिले के बरबीघा से जदयू के विधायक हैं। अब यह भी जान लेते हैं कि इन विधायकों में कौन कितने पढ़े-लिखे हैं। 243 विजयी विधायकों में से 84 (35 फीसदी) ने अपनी शिक्षा 5वीं से 12वीं तक बताई है। 147 (60 फीसदी) ने स्नातक या उससे ऊपर की शिक्षा बताई है। पांच विधायक डिप्लोमाधारी हैं और सात उम्मीदवार सिर्फ साक्षर हैं। इन विधायकों की आयु की बात करें तो इनमें से 38 (16 फीसदी) विधायकों की उम्र 25 से 40 के बीच है। 143 विधायकों (59 फीसदी) की उम्र 41 से 60 के बीच है और 62 (26 फीसदी) विधायकों की उम्र 61 से 80 वर्ष के बीच है। 243 विजयी विधायकों में से 29 (12 फीसदी) महिलाएं हैं। जबकि 2020 में 241 विधायकों में से 26 (11 फीसदी) महिलाएं थीं। 2025 में दोबारा चुने गए 111 विधायकों का विश्लेषण किया गया। 2020 में इन विधायकों की औसत संपत्ति 4.88 करोड़ थी। 2025 में औसत संपत्ति 7.46 करोड़ रुपए है। 2020 से 2025 तक औसत संपत्ति में 2.58 करोड़ रुपए की वृद्धि (यानी 53 फीसदी) हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

झारखंड बस हादसा: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई स्कूल बस, 9 लोगों की...

0
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ व झारखंड की सीमा पर स्थित झारखंड के ओरसा घाट पर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पांच महिलाओं...

ईरान के हिंसक प्रदर्शनों में 5000 लोगों की मौत, ईरानी हुकूमत ने आतंकियों को...

0
तेहरान: ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों ने देश को हिला कर रख दिया है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, देशभर में हुए प्रदर्शनों में अब...

किश्तवाड़ में तीन जैश के आतंकी घिरे, दहशतगर्दों ने की अंधाधुंध फायरिंग; ग्रेनेड फेंके

0
किश्तवाड़: जम्मू कश्मीर स्थित किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले इलाके के सुदूर जंगलों में रविवार को शुरू हुई पाकिस्तानी आतंकियों से भीषण मुठभेड़ में...

गाजा में शांति पहल के लिए भारत को न्योता, ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’...

0
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को गाजा के लिए बनाए गए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्योता दिया है। यह...

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के तहत कृषि उत्पादों के निर्यात में जनपदों की सक्रिय भागीदारी...

0
देहरादून। सचिव ग्राम्य विकास धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम एवं वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से संबंधित योजनाओं...