20.8 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


spot_img

अरब सागर में भारतीय आईएनएसवी कौण्डिन्य का ऐतिहासिक सफर, ओमान का दो-तिहाई सफर पूरा किया

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के स्वदेशी पोत आईएनएसवी कौण्डिन्य ने अपनी ओमान यात्रा का दो-तिहाई हिस्सा पूरा कर लिया है। अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा है। उन्होंने अरब सागर से आईएनएसवी कौण्डिन्य के सफर के 13वें दिन का अपडेट शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किया। सान्याल ने बताया कि 12वें दिन के सफर के बाद जहाज को कई बार तेज बारिश का सामना करना पड़ा, जिससे सब कुछ गीला हो गया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय मौसम प्रणाली की वजह से कुछ वक्त के लिए हवाएं बाधित हुईं, लेकिन बाद में पूर्व दिशा से हवाएं फिर सामान्य हो गईं। उन्होंने आगे कहा कि इन छोटी परेशानियों के बावजूद, चालक दल को एक सुंदर सूर्यास्त देखने को मिला।
सान्याल ने बताया कि पाल उठाते समय हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन तब-तक यात्रा का दो-तिहाई से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका था। सान्याल ने आगे आसान सफर में रुकावट पेश कर सकने वाली चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा, हमें जल्द ही एक ऐसी समस्या का सामना करना पड़ेगा जिसका सामना पुराने नाविकों ने नहीं किया था।
उन्होंने कहा कि अभी तक हमें कभी-कभार ऐसी दिक्कत से दो-चार होना पड़ा है, लेकिन कल पोत तेल टैंकरों और बड़े कंटेनर जहाजों की भारी आवाजाही वाले एक व्यस्त समुद्री मार्ग में प्रवेश करेगा। आईएनएसवी कौण्डिन्य भारतीय नौसेना का स्वदेशी पारंपरिक टंकाई तकनीक से बना पोत है। यह 29 दिसंबर को गुजरात के पोरबंदर से मस्कट (ओमान) के लिए अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर रवाना हुआ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के...

0
देहरादून: मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंद...

प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने राज्यपाल से की...

0
देहरादून। लोक भवन देहरादून में ओडिशा के एक मीडिया डेलीगेशन ने उत्तराखंड के गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) से बातचीत की। यह डेलीगेशन...

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीवान...

प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम

0
देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के बाद प्रदेश की धामी सरकार जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के और विस्तार में जुट...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एस.सी.एस.पी. के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकासखण्ड पाबौ में बेडा का जगड मोटर...