34.6 C
Dehradun
Sunday, May 17, 2026


spot_img

स्कूल शिक्षा में सुधार के लिये लीक से हटकर काम किया जाए : मुख्यमंत्री |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए लीक से हटकर काम करने के निर्देश दिये. सिस्टम में जो ठीक नहीं है, उसे सुधारें. जरूरी होने पर नियमों में संशोधन किये जाएं. 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में जिला योजना में सबसे ज्यादा प्राथमिकता स्कूल शिक्षा को देनी है. सभी स्कूलों में पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर व अन्य उपकरण सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। स्कूल स्वच्छ व सुंदर हों। कक्षाएं स्मार्ट हों. यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों के पास किताबें जरूर हों. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों की उपस्थिति के लिये जीपीएस आधारित मोबाईल एप्लीकेशन के प्रयोग की योजना बनाई जाए. जो बच्चे केन्द्र सरकार की योजनाओं में आच्छादित न हो रहे हों उनके लिये राज्य स्तर पर योजनाएं बनाई जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में मानिटरिंग की जाए कि वहां मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं की जा रही हों. व्यावसायिक शिक्षा पर भी ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है. बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सौजन्या, महानिदेशक शिक्षा विनयशंकर पाण्डेय, अपर सचिव रवनीत चीमा व विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: कार है पब्लिक प्‍लेस, अकेले ड्राइवर को भी मास्‍क लगाना जरूरी: दिल्ली हाईकोर्ट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत में सेमीकंडक्‍टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए टाटा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और डच कंपनी...

0
नई दिल्ली। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और नीदरलैंड्स की सेमीकंडक्टर उपकरण निर्माता कंपनी एएसएमएल ने भारत में चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की...

10 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजे गए नीट पेपरलीक मामले के मुख्य आरोपी...

0
नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने  नीट पेपरलीक मामले के मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी और एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे को 10 दिन की...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और नीदरलैंड वैश्विक संकटों से निपटने के लिए भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्‍य के लिए...

सरकार ने चांदी के आयात पर लगाया प्रतिबंध

0
नई दिल्ली। सरकार ने चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले कीमती धातुओं पर भारी सीमा शुल्क लगाया गया था। विदेश...

माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास...