25.3 C
Dehradun
Sunday, July 19, 2026


spot_img

शिक्षक की बात का सीएम ने लिया संज्ञान, नाबालिग छात्रा की शादी कराने वालों पर होगी ठोस कारवाई |Postmanindia

चमोली के पोखरी तहसील में आठवीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा के शादी करवाने के मामले को शिक्षक द्वारा उजागर करने के बाद मुख्यमंत्री सिंह रावत ने अधिकारियों को प्रदेश में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों को पूरी तरह से रोकने के लिए पुख्ता कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं. हाल ही में चमोली की एक घटना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने बीजापुर हाउस में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि साईबर अपराध और बच्चों व महिलाओं के प्रति किए जाने वाले अपराध के मामलों को कार्रवाई के लिए सीधे रेगुलर पुलिस को सौंपा जाएं. नाबालिगों व महिलाओं के साथ हुए अपराधों पर की जाने वाली कार्यवाही पर मानिटरिंग के लिये फुल टाईम अपर सचिव स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जाए. फास्ट ट्रैक मोड में कार्रवाई सुनिश्चित हो. केवल मामला ही दर्ज नहीं करना है बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिले.

ये भी पढ़ें: पिता ने करवाई 14 साल के बच्ची की शादी, जागरूक शिक्षक ने खोली पोल, दर्ज हुआ मुक़दमा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में...

0
देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य...

शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का सीएम ने किया शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत...

डीआरआई ने देशभर में कार्रवाई कर 22 करोड़ रुपये की तस्करी का सोना-चांदी जब्त...

0
नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय- डीआरआई ने देश भर में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए हैं। इसके तहत विदेश से तस्करी...

विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को देशभर से बधाई

0
नई दिल्ली।  गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को...