26.1 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

कुम्भ में बढ़ा कोरोना, निरंजनी अखाड़े ने की मेला समाप्ति की घोषणा |Postmanindia

देशभर के साथ ही हरिद्वार महाकुंभ में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के चलते सन्यासियों के निरंजनी और आनंद अखाड़े ने बड़ा फैसला लिया है. इन दोनों अखाड़ों में आए संत आगामी 17 अप्रैल से कुंभ क्षेत्र से वापस हो जाएंगे. हरिद्वार में गुरुवार देर शाम आयोजित निरंजनी अखाड़े के पट्टाभिषेक समारोह के बाद यह फैसला लिया गया. दरअसल कोरोना का संक्रमण देशभर के साथ ही हरिद्वार कुंभ में भी फैल रहा है. हरिद्वार कुम्भ में बड़ी संख्या में साधु संत और श्रद्धालु गण उमड़ रहे हैं. इन परिस्थितियों में ना तो मास्क और ना ही दो गज की दूरी का सही से पालन हो पा रहा है. देश भर से उमड़ रहे श्रद्धालु कुम्भ में तेजी से कोरोना संक्रमण फैला रहे हैं.

यही नहीं निरंजनी अखाड़े के महंत और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी भी कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं और ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं. लिहाजा निरंजनी अखाड़े ने आनंद अखाड़े ने अखाड़ो में होने वाली कुम्भ विदाई की रस्म जिसमे कढ़ी पकोड़ा बना कर सभी का भंडारा किया जाता है. के साथ कुम्भ 2021 की समाप्ति का फैसला लिया है. हरिद्वार कुंभ आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा, लेकिन 17 अप्रैल को इन दोनों अखाड़ों के साधु संत वापस हो जाएंगे. कुंभ मेला क्षेत्र में इन दोनों अखाड़ों की छावनी हट जाएंगी.

यह भी पढ़ें: एक जून से गोल्ड से संबंधित बदल जाएंगे नियम, सिर्फ हॉलमार्क वाले आभूषण ही होंगे मान्य

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य, मुख्य...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बीएलओ ऐसे...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी...

एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर

0
देहरादून: आयुष्मान योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए) की छापेमारी में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। राज्य...

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...