27.7 C
Dehradun
Wednesday, July 8, 2026


spot_img

कोरोना के चलते उत्तराखंड के सरकारी डिग्री कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश घोषित |Postmanindia

कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के बढ़ते हुए प्रभाव को कम करने के लिए विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के पश्चात शासन द्वारा राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश का आदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कर दिया गया है. निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के क्रम में वैश्विक महामारी कोविड 19 के दूसरे लहर के दृष्टिगत मैदानी एवं पर्वतीय क्षेत्र के समस्त राजकीय महाविद्यालयों में 07 मई से 12 जून 2021 तक ग्रीष्मावकाश का आदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कर दिया गया है. इसके पूर्व 03 मई 2021 के शासनादेश के द्वारा समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अग्रिम आदेश तक बंद किया गया था. किन्तु विगत दिनों राज्य के कई शासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक एवं कार्मिक तथा उनके परिजनों के कोविड 19 से प्रभावित होने तथा विभाग के कई प्राचार्य एवं शिक्षकों के कोविड महामारी से असामयिक निधन के कारण विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश करने का निर्देश विभागीय अधिकारीयों को दिया जिसके क्रम में विभाग द्वारा यह आदेश निर्गत किया गया है. इस आदेश से कोविड 19 के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में सहायता मिलेगी तथा छात्रों सहित शिक्षक एवं कार्मिक संक्रमित होने से बच सकेंगे. विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि, छात्रों, शिक्षकों एवं कार्मिकों की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है, उसके लिए जो भी आवश्यक कदम होगा सरकार उठाएगी. शिक्षा के साथ लोगों का जीवन भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है. माननीय मंत्री ने यह भी कहा कि, अधिकांश महाविद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा किया जा चुका है, तथा ग्रीष्मावकाश से छात्रों के पठन-पाठन में कोई नुकसान नहीं होगा. डॉ. रावत ने यह भी कहा कि अशासकीय महाविद्यालय भी अपने विश्वविद्यालय कैलेंडर के अनुसारण सम्बंधित महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि, विश्वविद्यालयों को भी उक्तानुसार अपना अकादमिक कैलेंडर समायोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है.

यह भी पढ़ें: अल्मोडा में फेरे से पहले दुल्हन कोरोना पोज़िटिव, पीपीई किट पहन कर हुई शादी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इथेनॉल मिश्रण वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, इससे देश को आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में...

0
नई दिल्ली।  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पहल है, जिससे देश...

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त और घुमंतू जनजातियों के लिए शुरू कर रहा...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए...

वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इंडोनेशिया के...

उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास आवश्यकताओं के प्रति केंद्र सरकार प्रतिबद्ध

0
देहरादून। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण तथा...

वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

0
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा...