उत्तरकाशी। सिलक्यारा स्थित वन विभाग के बंगले के पास एक बस सड़क पर पलट गई। घायलों को ब्रह्मखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार यात्री गंगोत्री धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।
शुक्रवार सुबह सिल्क्यारा के निकट 40 यात्रियों के लेकर यमुनोत्री धाम से गंगोत्री धाम के लिए जा रही बस अचानक यमुनोत्री हाईवे पर पलट गई। मौके पर तत्काल 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ बड़कोट, पुलिस, एनएचआईडीसीएल एवं स्थानीय लोगों द्वारा सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोटें आई है। मशीनों द्वारा बस को हटा दिया गया है। मार्ग यातायात के लिए सुचारू किया गया है। सभी यात्री कर्नाटक के थे।
गंगोत्री जा रही यात्रियों की बस पलटी, 40 यात्री थे सवार
Latest Articles
रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...
भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद
शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग...
भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पूरे क्षेत्र में पहली बार लाभ अर्जित किया:...
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पहली बार पूरे क्षेत्र में लाभ...
SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य...
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को...
















