26.6 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

विधायक को खरी खोटी सुनाने वाले पाँच लोगों के ख़िलाफ मुक़दमा दर्ज |Postmanindia

हरिद्वार के झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के ख़िलाफ मर्यादित शब्दों का प्रयोग करने वाले पाँच लोगों के ख़िलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस मामले में विधायक के निजी सचिव की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी जिसके बाद  पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब वायरल वीडियो में विधायक को खरी खोटी सुनाने वालों की तलाश कर रही है.

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भगतोवाली गांव में विधायक देशराज कर्णवाल बुधवार को विकास कार्यों के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे थे. इस दौरान वह ग्रामीणों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ले रहे थे. इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी थी.साथ ही अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया था. इसका किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जो देखते देखते ही वायरल हो गया था. बृहस्पतिवार को इस मामले में विधायक के निजी सचिव जितेंद्र की ओर से झबरेड़ा थाने में तहरीर दी गई. एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पंकज, महकार और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही वायरल वीडियो में अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने वाले तीन अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मनरेगा, उपनल कर्मियों के समर्थन में उपवास पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...