जयपुर: राजधानी जयपुर के गलता गेट इलाके की कल्लन शाह कॉलोनी में बुधवार शाम को केरोसिन ऑयल के एक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरा गोदाम आग की लपटों से घिर गया। हादसे के बाद से आसपास का इलाका धुएं से भर गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही देर बाद तेज धमाकों की आवाजें आने लगीं। बताया जा रहा है कि गोदाम में सरकारी दुकानों पर मिलने वाले केरोसिन ऑयल का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था, जिसके कारण आग बार-बार भड़क रही है। लगातार हो रहे विस्फोटों से गोदाम की छत का कुछ हिस्सा उड़ गया है।
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है। केरोसिन की ज्वलनशीलता के कारण आग बार-बार भड़क रही है, जिससे राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।
स्थिति गंभीर होती देख प्रशासन ने आसपास के कई घरों को खाली करवा दिया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग को दूसरे इलाकों में फैलने से रोकने की कोशिश कर रही हैं। इलाके में सुरक्षा घेरा बना दिया गया है और आम लोगों को दूर रखा गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने आग के बाद हुए नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।
केरोसिन ऑयल के गोदाम में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप; कई घर खाली कराए गए
Latest Articles
बांग्लादेश में मॉब हिंसा पर सख्ती, BNP ने पेश की कानून-व्यवस्था बहाली के लिए...
ढाका: बांग्लादेश की नई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेतृत्व वाली सरकार ने देश में बढ़ती मॉब हिंसा, हत्याओं और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को...
भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की
अहमदाबाद: शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत...
अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हालिया तनाव के बाद युद्ध की आशंका तेज हो गई है। परमाणु समझौते पर वार्ताओं की विफलता...
भागवत से सीएम योगी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, करीब 35 मिनट तक...
लखनऊ: प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के...
सचिव आयुष ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण और डिजिटलीकरण को...
देहरादून। सचिव आयुष रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयुष विभाग के महत्वपूर्ण एजेन्डा बिंदुओं पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निदेशक...

















