29.7 C
Dehradun
Wednesday, April 1, 2026


spot_img

महाकुंभ मेला को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

प्रयागराज: पूर्णिया जिले से यूपी पुलिस ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेला को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आयुष कुमार जायसवाल के रूप में की गई है, जिसने सोशल मीडिया पर नासिर पठान के नाम से यह धमकी दी थी। यूपी पुलिस ने पूर्णिया जिले के भवानीपुर पुलिस के सहयोग से आयुष कुमार जायसवाल को भवानीपुर के शहीदगंज से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल के खिलाफ यूपी के प्रयागराज में मामला दर्ज किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई थी। गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल भवानीपुर के शहीदगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड 4 निवासी जय किशोर जायसवाल का पुत्र है।
यूपी पुलिस अधिकारी का कहना है कि बीते 31 दिसंबर को सोशल मीडिया पर नासिर पठान नाम से महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी दी गयी थी। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने धमकी देनेवाले युवक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर कई स्तर से आईडी और आईडी चलाने वाले के संबंध में जांच शुरू की। प्रयागराज से आयी पुलिस टीम के अधिकारियों ने भवानीपुर पुलिस के सहयोग से शनिवार को शहीदगंज में छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ उत्तर प्रदेश लेकर चली गयी। इस संबंध में पूर्णिया एसपी कार्तिकेय कुमार ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ मेला में बम ब्लास्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी देने के मामले में आयुष जायसवाल को यूपी पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है। फेक आईडी बनाकर कुंभ मेला उड़ाने की धमकी देने को लेकर उसके खिलाफ यूपी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आयुष कुमार जायसवाल के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जांच की जा रही है।
बीते 31 दिसंबर को सोशल मीडिया पर नासिर पठान बनकर प्रयागराज महाकुंभ मेला में बम स्ट कर मेला को उड़ाने की धमकी देने के बाद आयुष कुमार जायसवाल नेपाल चला गया था। आयुष जायसवाल के साथ और कौन-कौन शामिल हैं, पुलिस इस बात का पता लगा रही है। पुलिस इस बात का पता भी लगाने में जुट गयी है कि आयुष जायसवाल नेपाल में कहां और क्यों गया था? वह नेपाल में किन-किन लोगों से मिला था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों पर हस्ताक्षर किए

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारतीय करदाताओं के साथ रिकॉर्ड 219 अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों-एपीए पर हस्ताक्षर...

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में   है। श्री मोदी आज गुजरात...

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सम्पन्न

0
नई दिल्ली: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आज सम्‍पन्‍न हो गया है। सात दिन तक चले इस...

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत उत्तराखंड को 113.90 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता...

0
देहरादून। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा वित्त आयोग प्रभाग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य आपदा न्यूनीकरण...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलेगा “ऑपरेशन प्रहार“

0
देहरादून। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय...