कानपुर। राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को शहर की एक नामी कोचिंग के दो शिक्षक ब्लैकमेल कर सात माह तक दुष्कर्म करते रहे। घटना पिछले वर्ष हुई। पहले तो वह सब सहती रही, बाद में घर चली गई। आरोपितों में से एक शिक्षक साहिल पिछले दिनों कोचिंग में ही एक छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में जेल गया था, उसे जमानत मिल गई थी।
दूसरा आरोपित विकास पोरवाल है। दुष्कर्म पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कल्याणपुर थाने में साहिल और विकास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने बताया कि अब बालिग हो गई हूं। अपना केस खुद लड़ूंगी। उसने तहरीर में लिखा है कि उसकी पहचान गोपनीय रखी जाए। परिवार को घटना के बारे में न बताया जाए। पुलिस घर न जाए। पिता हृदय रोगी हैं और परिवार के पास आत्महत्या के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शिक्षकों को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित छात्रा के अनुसार, वह काकादेव स्थित कोचिंग में पढ़ने आई थी। पास में ही किराये पर कमरा लेकर रहती थी। कोचिंग में साहिल सिद्दीकी जीव विज्ञान और विकास पोरवाल रसायन शास्त्र पढ़ाते थे। जनवरी, 2023 के पहले सप्ताह में साहिल ने उसे नए साल की पार्टी के लिए अपने दोस्त के फ्लैट में बुलाया। वह पहुंची तो अन्य छात्र-छात्राएं नहीं थीं। उसने विरोध किया तो साहिल ने बहलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो खींच लीं। साहिल ने फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अपने फ्लैट में करीब छह माह बंधक बनाए रखा। बहुत गिड़गिड़ाने पर होली में घर जाने दिया और धमकाकर फिर बुला लिया। वह उसे यातनाएं देता था। गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। जबरन गांजा पिलाता था। आरोप है कि 2023 में ही होली के बाद उसने घर में पार्टी करने की बात कही, जहां नशे की हालत में शिक्षक विकास पोरवाल आ गया। उसने भी कई बार दुष्कर्म किया। परेशान होकर छात्रा ने एक बार आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने कहा कि 14 जून को नीट का परिणाम आया तो मम्मी को फोन किया और कहा कि अब तैयारी नहीं करनी, यहां से मुझे ले जाओ। इसी वर्ष 29 सितंबर को आरोपित साहिल का कोचिंग के वाशरूम में एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो प्रसारित हुआ था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी।
नीट की तैयारी कर रही छात्रा से 7 महीने तक दुष्कर्म, दो कोचिंग टीचर गिरफ्तार
Latest Articles
लोकलुभावन नीतियों से नहीं, निर्माण-तकनीक से आगे बढ़ेगा देश, बजट में ग्लोबल पॉवर बनने...
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में इस बार लोकलुभावन घोषणाओं नहीं दिखीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में एक विजन...
लाल आतंक’ का होगा स्थायी खात्मा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बजट...
नई दिल्ली। देश में नक्सलवाद के खात्मे की तिथि 31 मार्च 2026 रखी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि...
सीआरपीएफ के बजट में वृद्धि तो BSF में कटौती, कम हो गया पीएम की...
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए मिला-जुला आवंटन दिखा। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एनएसजी के...
एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की...
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम...
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकसः डॉ. धन सिंह...
देहरादून। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 का स्वागत...
















