देहरादून। कुमाऊँ भ्रमण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित हो रहे उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मेले माँ पूर्णागिरी मेले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गयी। उन्होंने माँ पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन भी किए। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सरल, सुगम, शांतिपूर्वक व व्यवधान रहित तरीके से श्रद्धालुओं को श्री माँ पूर्णागिरी मंदिर दर्शन कराए जाने के संबंध में अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चंपावत को निर्देशित किया गया।
उन्होंने थाना टनकपुर से ठूलीगाढ़, भैरव मन्दिर, कालिमंदिर, एस0डी0आर0एफ0 कैंप तथा मुख्य मन्दिर तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों के रहने, खाने व ठहरने की उचित प्रबंध किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए। माँ पूर्णागिरी दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित तरीके से मंदिर दर्शन कराए जाने, अत्यधिक भीड़ बढ़ने पर कुशल भीड़ प्रबंधन कर दर्शन कराए जाने संबंधी निर्देश दिए गए। भीड़ के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ने वाले बच्चों, बुजुर्गों तथा महिला-पुरुषों की त्वरित खोजबीन कर उनके परिजनों से मिलाये जाने संबंधी निर्देश दिए गए। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु मेला क्षेत्र में अग्निशमन कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहकर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए नदी के किनारे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किये जाने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक तैराक पुलिस जवानों की नियुक्ति की जाने संबंधी निर्देश दिए गए। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सकुशल बनाए रखने, नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, ओवरलोडिंग/ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने संबंधी निर्देश दिए गए। मेले के दौरान ट्रेनों के समय आने से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को समय से कुशल प्रबंध कर मंदिर दर्शन कराए जाने संबंधी निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व अन्य ऐसे स्थान जहां पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रहती है उन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त कर श्रद्धालुओं सुरक्षा, कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने संबंधी निर्देश दिए गए।
एडीजी ने की मां पूर्णागिरि मेले में यातायात, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















