20.7 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

सोने की तस्करी करती थीं अफगान महिला राजनयिक, दुबई से लाते समय मुंबई में पकड़ा 25 किलो सोना

मुंबई। भारत में सबसे वरिष्ठ अफगान राजनयिक जाकिया वारदक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। असल में वह पिछले सप्ताह दुबई से करीब 19 करोड़ रुपये के 25 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़ी गई थीं लेकिन अपने विदेशी राजनयिक होने के चलते वह तब गिरफ्तारी से बच गई थीं। हालांकि उन्होंने अपने त्यागपत्र का कारण खुद पर हो रहे व्यक्तिगत हमलों एवं लगातार मानहानि होना बताया है लेकिन उनके त्यागपत्र को सोना तस्करी के प्रकरण से ही जोड़कर देखा जा रहा है। वारदक मुंबई में अफगानिस्तान की महावाणिज्य होने के साथ-साथ नई दिल्ली में अफगानिस्तान के कार्यवाहक राजदूत का भी कार्यभार देख रही थीं।
जाकिया ने एक्स पर पोस्ट में कहा- ‘ बहुत अफसोस के साथ मैं पांच मई, 2024 से भारत में अफगानिस्तान के वाणिज्य दूतावास और नई दिल्ली दूतावास में अपनी भूमिका से हटने के अपने फैसले की घोषणा कर रही हूं। पिछले एक साल में न केवल मुझे बल्कि मेरे करीबी परिवार और रिश्तेदारों को भी कई व्यक्तिगत हमलों और मानहानि का सामना करना पड़ा है। संगठित रूप से हो रहे इन हमलों ने मेरी भूमिका को प्रभावी ढंग से संचालित करने की मेरी क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।
साथ ही अफगान समाज में उन महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को प्रदर्शित किया है, जो चल रहे प्रचार अभियानों के बीच आधुनिकीकरण और सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करती हैं। मेरे ऊपर हमले कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। लेकिन अब यह सहने की सीमा को पार कर गई है। ‘ वारदक ने यह भी कहा कि उन पर हो रहे हमलों का उद्देश्य उनके चरित्र को बदनाम करना और उनके प्रयासों को कमजोर करना है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भारत में मिले सम्मान और उन्हें दिए गए अटूट समर्थन के लिए भारत सरकार को धन्यवाद भी दिया है। करीब 19 करोड़ रुपये का सोना जकिया दुबई से अपने कपड़ों और बेल्ट आदि में छुपाकर लाई थीं लेकिन मुंबई हवाई अड्डे के विमानतल पर पकड़ी गईं थी। बताया जाता है कि तब राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने उनसे करीब 12 घंटे पूछताछ की थी लेकिन उनके पास राजनयिक पासपोर्ट होने के कारण वह गिरफ्तारी से बच गई थीं।
विदेशी राजनयिक को कूटनीतिक छूट होती है और उनको गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। मुंबई स्थित अफगान वाणिज्य दूतावास में उनकी नियुक्ति करीब तीन साल पहले हुई थी। उस वक्त अफगानिस्तान में तालिबान का शासन लागू नहीं हुआ था। वह अफगानिस्तान की एकमात्र महिला राजनयिक भी थीं। पिछले कुछ समय से दिल्ली स्थित अफगान दूतावास का भी कामकाज वही देख रही थीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहलः कुसुम कंडवाल

0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023“ के संबंध में...

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों...

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक...

मुख्य सचिव ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को...