रुड़की। हरिद्वार के रुड़की स्थित इकबालपुर गांव में अहमदाबाद से ऋषिकेश जा रही अहमदाबाद ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लग गई। कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। हादसे में करीब एक घंटे बाद ट्रेन को ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी रुड़की आरटी सेंटर से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन में इकबालपुर रेलवे स्टेशन के पास ब्रेक लगाने के दौरान आग लग गई। ट्रेन के कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रीति करनवाल पुलिस बल के साथ इकबालपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
जीआरपी थाना लक्सर के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कोच के निचले हिस्से में आग लग गई थी। कोच में बैठे सभी यात्री नीचे उतर गए थे। साथ ही समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कोच को रेलवे कर्मचारियों की ओर से दुरुस्त कर दिया गया है और करीब एक घंटे बाद ट्रेन को ऋषिकेश के लिए रवाना भी कर दिया गया है।
अहमदाबाद ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा तफरी
Latest Articles
सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...
ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...
व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...

















