नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कल इंदौर से शारजहां की उड़ान आई एक्स-255 और शारजहां से इंदौर आने वाली आई एक्स-256 उड़ान रद्द कर दी हैं।
रद्द की गई दोनों उड़ानों के यात्री दोबारा बुकिंग कराने या रिफंड के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस से संपर्क कर सकते हैं। कंपनी ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7304912554 भी जारी किया है।

















