21.2 C
Dehradun
Tuesday, March 31, 2026


spot_img

यूपी में BKTC की परिसंपत्तियों को लेकर हुई बातचीत सीएम योगी से मिले अजेंद्र अजय

देहरादून: श्री बदरीनाथ – केदारनाथ समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शनिवार देर शाम लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा का आमंत्रण दिया। अजेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में स्थित बीकेटीसी की संपत्तियों के संरक्षण को लेकर भी चर्चा की।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों की जानकारी दी।

अजेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश के अमीनाबाद तथा फतेहपुर में स्थित बीकेटीसी की संपत्तियों के सरंक्षण में सहयोग का अनुरोध भी किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ तथा फतेहपुर के जिला प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई शुरू करते हुए रविवार को ही मौके पर पहुंच कर बीकेटीसी की संपत्तियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तत्काल बीकेटीसी से भी परिसंपत्तियों के अभिलेख मांगे हैं। ताकि उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उधर, रविवार को अजेंद्र ने भी लखनऊ के अमीनाबाद स्थित बीकेटीसी की परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस दौरान अजेंद्र ने बीकेटीसी की संपत्तियों को संरक्षण के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

हरित अमोनिया समझौते स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम:  जे.पी....

0
नई दिल्ली। रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हरित अमोनिया समझौते आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण और देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन...

गृह मंत्री अमित शाह ने देश में नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अर्धसैनिक...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वामपंथी उग्रवाद ने प्रभावित क्षेत्रों में विकास को बाधित किया था, लेकिन अब नरेंद्र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पुद्दुचेरी कार्यकर्ताओं से किया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत...

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए वाणिज्यिक वाहनों हेतु ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू

0
नई दिल्ली। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आज से वाणिज्यिक यात्री वाहनों के लिए...

सीएम धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की...