न्यूयॉर्क: अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने विशेषज्ञों और राजनयिकों के हवाले से यह दावा किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जल्द ही पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। इस अखबार का दावा है कि भारत पाकिस्तान पर जवाबी हमला करने के लिए आधार तैयार कर रहा है। अखबार के अनुसार, हमले के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के दर्जन भर से ज्यादा नेताओं से बात कर यह बता चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने भी 100 से अधिक मिशनों के राजनयिकों को इस संबंध में जानकारी दी है। भारत ने साफ कहा है कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ है। माना भी जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर के आदेश पर आतंकियों ने हमला किया, क्योंकि वह पाकिस्तान की सत्ता पर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं। दावा किया जा रहा है कि भारत ने विभिन्न राजनयिकों को आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की कुछ खुफिया जानकारियां दी हैं। इनमें अपराधियों के चेहरे की पहचान करने वाले डेटा शामिल हैं, जिनके बारे में भारत का कहना है कि वे पाकिस्तान से जुड़े हैं।
अमेरिकी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में इस वक्त जब कई संघर्षों की वजह से अराजकता फैली हुई है, तब भारत को अपनी कार्रवाई को जायज ठहराने के लिए कोई सफाई देने की जरूरत भी महसूस नहीं हो रही। बता दें कि पश्चिम एशिया में करीब 18 महीने से इस्राइल और हमास के बीच हिंसक संघर्ष हो रहा है। इसमें अब तक 50 हजार से अधिक लोग हताहत हो चुके हैं। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई लड़ाई को अब तीन साल से भी अधिक वक्त बीत चुका है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और निकट भविष्य में संघर्ष थमने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी एक अन्य रिपोर्ट को लेकर चर्चा में रहा था। बीते हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर जारी एक रिपोर्ट में अखबार ने बर्बर आतंकी वारदात को ‘उग्रवादी’ हमला बताया था। अखबार के इस रुख पर अमेरिकी कांग्रेस की विदेश मामलों की समिति ने न्यूयॉर्क टाइम्स को लताड़ भी लगाई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में हमलावरों के लिए उग्रवादी (मिलिटेंट्स) लिखा था। अमेरिकी संसदीय समिति ने इस शब्द को सरासर गलत बताया और कहा, अरे न्यूयॉर्क टाइम्स पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ है।
अमेरिकी अखबार का दावा-सेना प्रमुख मुनीर ने कराया पहलगाम हमला
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















