उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सरकार के सभी मंत्रियों को कोविड-19 की रोकथाम के प्रबंधन एवं अनुश्रवण हेतु जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशानुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी को हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत जी को नैनीताल, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य जी को उधम सिंह नगर, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी को टिहरी, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल जी को बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी को देहरादून, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे जी को चंपावत, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी को चमोली, राज्यमंत्री रेखा आर्य को अल्मोड़ा एवं राज्यमंत्री स्वामी यतिश्वरानंद जी को उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी मंत्रीगणों से अपेक्षा की है. कि वे तत्काल अपने-अपने जिलों की जिम्मेदारी लेते हुए, सम्बंधित जिलाधिकारीयों से सरकार की तरफ से समन्वय बनाएँ, इसके साथ ही कोविड 19 की रोकथाम से संबंधित हर संभव कदम उठायें.
कोरोना संकट के बीच सीएम ने सौंपी मंत्रियों को जिलेवार बड़ी जिम्मेदारी |Postmanindia
Latest Articles
सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे...
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार...
PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...
सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...
















