नई दिल्ली/ओटावा। भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव के साथ ही भारतीय राजदूत ने चेताया है कि कनाडा में सिख अलगाववादी समूह ने सारी हदें पार कर दी हैं। भारत इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की क्षेत्रीय अखंडता के तौर पर देखता है। और भारत का भाग्य भारतीय ही तय करेंगे, विदेशी नहीं।
न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा के भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने पिछले साल आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन भारतीय नागरिकों को कनाडाई अदालत में पेश किए जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान दिया है। वर्मा ने इस मामले को कनाडा के घरेलू अपराधों से जोड़ते हुए कनाडा के अलगाववादी सिख समूहों को चेताया। यह वह सिख संगठन हैं, जो भारत से पंजाब राज्य को अलग करना चाहते हैं। ऐसे कुत्सित इरादे लेकर वह सारी हदें पार कर रहे हैं। भारत के लिए यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा का है।
वर्मा ने एक प्रख्यात थिंक टैंक ‘मोनेट्रियल काउंसिल आन फारेन रिलेशंस’ से कहा कि भारत का भाग्य भारतीय तय करेंगे, विदेशी नहीं। उन्होंने परिषद को बताया कि काफी हल्ले-गुल्ले के बावजूद भारत और कनाडा के बीच सब-कुछ सकारात्मक ही है। दोनों देश इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। वर्मा ने कहा कि मौजूदा नकारात्मक घटनाओं के पीछे एक गहरी समस्या जड़ें जमाए है जिसका ताल्लुक कनाडा की दशकों पुरानी एक गलतफहमी से है। उनकी मुख्य चिंता कनाडा की भूमि पर राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे के बढ़ने को लेकर है। उन्होंने कहा कि भारत दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देता है इसलिए जो लोग देश छोड़कर कहीं और बस जाते हैं, वह विदेशी माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही भारत के विदेश मंत्रालय ने भी अलगाववादी सिखों की गतिविधियों के खिलाफ कहा था कि ¨हसा का उत्सव नहीं मनाना चाहिए और ना ही उसका महिमा मंडन किया जाना चाहिए।
बढ़ते तनाव के बीच भारत ने चेताया, कहा-कनाडा में सिख अलगाववादी समूहों ने की सारी हदें पार
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई...
प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेगे आंगबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार
देहरादून/हरिद्वार। जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोप है...
कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।...
सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

















