19.1 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

उग्र भीड़ ने रवींद्रनाथ टैगोर के पुश्तैनी घर में की तोड़फोड़, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित

ढाका। बांग्लादेश के सिराजगंज जिले में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवींद्रनाथ टैगोर के पुश्तैनी घर में भीड़ ने हमला कर तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद अधिकारियों ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
आठ जून को एक यात्री अपने परिवार के साथ सिराजगंज जिले में स्थित कचहरीबाड़ी नामक स्थान पर घूमने गया था। इस जगह को रवींद्र कचहरीबाड़ी या रवींद्र स्मारक संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। वहां प्रवेश द्वार पर मोटरसाइकिल की पार्किंग फीस को लेकर उनकी एक कर्मचारी से बहस हुई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाद में उस आगंतुक को कथित तौर पर एक दफ्तर के कमरे में बंद कर दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।
इस घटना से नाराज होकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद, एक उग्र भीड़ ने कचहरीबाड़ी के ऑडिटोरियम पर हमला कर दिया और वहां तोड़फोड़ की। साथ ही संस्था के एक निदेशक के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद बांग्लादेश के पुरातत्व विभाग ने हमले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने दी।
कचहरीबाड़ी के संरक्षक मोहम्मद हबीबुर रहमान ने पत्रकारों को बताया कि अपरिहार्य कारणों से आगंतुकों के लिए कचहरीबाड़ी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बीएसएस के अनुसार, उन्होंने कहा कि कचहरीबाड़ी की पूरी स्थिति पर विभाग की नजर बनी हुई है और जांच समिति को पांच कार्यदिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। कचहरीबाड़ी बांग्लादेश के राजशाही डिवीजन के शाहजादपुर इलाके में स्थित है। यहां टैगोर परिवार का पुश्तैनी घर और राजस्व कार्यालय था। रवींद्रनाथ टैगोर ने इस हवेली में रहते हुए कई महत्वपूर्ण साहित्यिक रचनाएं की थीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...