17.8 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के एग्जाम 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगे। वहीं दिव्यांग बच्चों के लिए प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त बढ़ाया गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 प्रदेश में 21 फरवरी से शुरू होंगी और 11 मार्च को समाप्त होंगी। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर शनिवार को बोर्ड सभागार में निदेशक के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई थी।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया इस बार प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा प्रदेश के 1245 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों में 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 49 एकल केंद्र और 1196 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। इस साल हाईस्कूल में एक लाख 36 हजार 688 और इंटरमीडिएट में एक लाख 9 हजार 99 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।  हाईस्कूल में संस्थागत छात्र 114,420 और व्यक्तिगत छात्र 2268 हैं तो वहीं इंटरमीडिएट में संस्थागत छात्र 105,298 और व्यक्तिगत छात्र 4401 है। सचिव विनोद प्रसाद ने बताया टिहरी गढ़वाल जिले में सबसे अधिक केंद्र 135, जनपद चंपावत में सबसे कम केंद्र 42 बनाए गए हैं।
इस साल 13 मुख्य संकलन, 26 उप संकलन केंद्र, 29 मूल्यांकन केंद्र, 25 मिश्रित केंद्र, तीन हाई स्कूल एकल केंद्र और एक इंटर एकल केंद्र बनाए गए हैं। वहीं हाई स्कूल इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक संपन्न कराई जाएगी। यह परीक्षा मध्य एकल पाली में सुबह 10ः00 बजे से 1ः00 बजे होगी। दिव्यांग बच्चों के लिए प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। वहीं परीक्षाएं नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराना बोर्ड की प्राथमिकता रहेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...