25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में गिरफ्तार अरुण रेड्डी को भेजा गया जेल

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किए गए तेलंगाना कांग्रेस की इंटरनेट मीडिया टीम के राष्ट्रीय समन्वयक अरुण बी रेड्डी को सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन दिन की रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने रेड्डी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया। वहीं, रेड्डी ने जमानत की मांग करते हुए आवेदन दायर किया। जिसपर अदालत ने जांच अधिकारी को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए रेड्डी को फिलहाल एक दिन के लिए जेल भेज दिया। जमानत याचिका पर सात मई को सुनवाई होगी।
तीन दिन तक अरुण रेड्डी से पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी नहीं मिल पाई कि फेक वीडियाे रेड्डी ने ही बनाया था अथवा किसी अन्य ने। इससे पूछताछ के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपित तक पहुंचने में जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस की 10 सदस्यीय टीम एक सप्ताह से हैदराबाद में ही रहकर कांग्रेस कार्यालय में जाकर वहां मौजूद नेताओं व अन्य से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वीडियो किसने बनाया है।
पुलिस का कहना है कि रेड्डी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। पहले पुलिस ने इसके लैपटाप व मोबाइल से डिलीट हुए डाटा को खुद ही रिकवर करने का निर्णय लिया था। इसकी काशिश भी की गई लेकिन बाद में दोनों इलेक्ट्रानिक गजट को जांच के लिए एफएसएल को भेज दिया गया। एफएसएल के अधिकारी से जल्द रिपोर्ट देने का अनुरोध किया गया है।
बीते शुक्रवार को अरुण रेड्डी को गिरफ्तार करने के बाद उसके मोबाइल व लैपटॉप की जांच में डाटा डिलीट पाए जाने के बाद ही स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक आपरेशंस (आइएफएसओ) ने मुकदमे में आपराधिक साजिश रचने की धारा जोड़ दी थी। पुलिस को शक है कि रेड्डी कुछ प्रमुख साजिशकर्ताओं में एक हो सकता है। इसने एक्स पर ”स्पिरिट आफ कांग्रेस” नाम से अकाउंट खोला था।
पुलिस का कहना है कि तेलंगाना कांग्रेस के प्रदेश सचिव शिवा शंकर, पार्टी प्रवक्ता आसमा तस्लीम, इंटरनेट मीडिया प्रभारी माने सतीश व इंटरनेट मीडिया कन्वेनर नवीन को पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए दोबारा नोटिस दिया था। उक्त नोटिस पर चारों में कोई भी सोमवार को जांच में शामिल नहीं हुआ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...