सोमनाथ / नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में देवाधिदेव महादेव के प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन किए। इससे पहले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के लिए सौराष्ट्र आगमन पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सोमनाथ मंदिर में इस अवसर को खास बनाने के लिए कई विशेष आयोजन किए गए हैं। पीएम मोदी भी इसके साक्षी बने। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री का आज गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सड़क मार्ग से मंदिर तक पहुंचे पीएम मोदी के स्वागत में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले।बता दें कि देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ महादेव का उल्लेख किया जाता है। इसकी स्थापना के 1000 साल पूरे होने के अवसर पर सरकार और मंदिर के ट्रस्ट की तरफ से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया है। इसके तहत कई धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। पीएम मोदी सोमनाथ में आयोजित ड्रोन शो के भी साक्षी बने।
Latest Articles
पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...
बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...
भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...
एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...

















